31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिन में तूफान भयंकर और भारी बारिश की चेतावनी, प्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट

दो दिन में तूफान भयंकर और भारी बारिश की चेतावनी, प्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 19 Sep 2018, 10:29 AM IST

Warning for weather condition

मौसम में बदलाव को लेकर चेतावनी

जबलपुर। एक सप्ताह से खिली धूप ने अब लोगों को पसीने छुड़वा दिए हैं। सुबह से रात तक उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। बुधवार सुबह से ही धूप की चुभन से स्कूल जाने वाले बच्चों समेत सभी लोग पसीने से तर बतर हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन में मैंगखुट तूफान के कारण भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। तूफान फिलीपींस, चीन और जापान से होकर भारत में प्रवेश कर रहा है। वहीं तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।

प्रॉपर्टी के लिए कांग्रेस नेता ने सुपारी देकर कराया बेटे का मर्डर- वीडियो में खुलासा

news fact- एक-दो दिन में बारिश की उम्मीद
धूप और उमस ने किया बेहाल

आसमान साफ होने और तेज धूप के कारण मंगलवार को लोगों को परेशानी हुई। पारा उछला और उमस भी परेशान करने वाली रही। दोपहर बाद लोकल सिस्टम से बादल दिखे लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार फिलीपींस के मैंगखुट तूफान के कारण से यह सिस्टम प्रभावी हो सकता है। दो दिन शहर में बादल और बारिश का पूर्वानुमान है। धूप के कारण पारा उछलकर सामान्य से एक डिग्री अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 उिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह की आद्र्रता 72 एवं शाम की आद्र्रता 63 प्रतिशत रही। शहर में मंगलवार को कहीं भी बारिश नहीं हुई। सीजन की बारिश 1050.9 मिमी हो चुकी है। उत्तर पूर्वी हवा तीन किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता ने बताया, बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से बारिश का पूर्वानुमान है। बुधवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।

READ MORE- यहां हुआ था सृष्टि का पितर तर्पण, इस देवता ने किया था पिंडदान