
Heavy rainfall (Photo - ANI)
rainfall alert : लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है…ये गीत बुधवार सुबह से हो रही बारिश को देखकर सटीक बैठता है। सुबह 10 बजे से शुरू हुई बारिश पूरे शहर को तर-बतर कर गई। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक जोरदार बारिश का अनुमान है, साथ ही उमस से भी राहत मिलने की उम्मीद है। तेज बारिश से शहर के नाले और आसपास की नदियां उफान पर हैं। जिला प्रशासन ने नदियों व नर्मदा के तटों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।
कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ने की वजह से मंगलवार को जबलपुर में वर्षा की गतिविधियां कमजोर नजर आईं। सुबह से शाम तक धूप खिली रही। बीच-बीच में कुछ जगह बूंदाबांदी जरूर हुई। लेकिन, यह इतनी कम थी कि दर्ज नहीं की जा सकी। दोपहर में पारे ने छलांग लगाई और तापमान तेजी से बढ़ा। वाष्पीकरण के चलते दोपहर बाद तेज उमस से लोग परेशान नजर आए। मौसम विभाग की मानें, तो 24 घंटे के बाद आने वाले कुछ दिनों तक वर्षा की गतिविधियों में कमी आ सकती है। बुधवार को जबलपुर में हल्की वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में मानसून ट्रफ लाइन गुजर रही है। कम दबाव का क्षेत्र भी सक्रिय है। इसलिए झमाझम बारिश का दौर चल रहा है। इस समय कम दबाव का क्षेत्र राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते अगले तीन चार दिन बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी रहेगी।
मंगलवार सुबह से रात तक बारिश नहीं हुई। धूप भी खिली। इसके चलते अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज हुआ। यह भी सामान्य से एक डिग्री अधिक था। हवा में नमी कम हुई और 81 फीसदी दर्ज की गई। सुबह से रात 8.30 बजे तक बारिश दर्ज नहीं की गई। सीजन में कुल वर्षा का आंकड़ा 573.2 मिमी (22.5 इंच) पर स्थिर है।
Updated on:
16 Jul 2025 11:59 am
Published on:
16 Jul 2025 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
