7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईप्रोफाइल सोसाइटी के मालिक ने बिजनेसमेन को पीटा, पुलिस समझौता कराने में लगी रही

हाईप्रोफाइल सोसाइटी के मालिक ने बिजनेसमेन को पीटा, पुलिस समझौता कराने में लगी रही  

less than 1 minute read
Google source verification
chandigarh_crime_kishangarh_murder_daughter_killed_his_father_for_beat_mother_after_getting_drunk.png

High profile society

जबलपुर . बंदरिया तिराहा स्थित ओजस इम्पिरिया में मारपीट का मामला सामने आया है। पार्टनर सत्यम जैन और उसके साथी विक्रांत कौशल व अन्य पर वहां रहने वाले एक कारोबारी के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। मीटिंग में हुए विवाद के कारण अफरा-तफरी मच गई।

सोसायटी की मीटिंग के दौरान विवाद
ओजस इम्पीरिया के पार्टनर ने कारोबारी को पीटा, केस दर्ज

पुलिस के अनुसार ओजस इम्पिरिया में सोसायटी की मीटिंग गुरुवार को थी। इसमें सत्यम जैन शामिल हुए इस दौरान वहां रहने वाले बिजनेस मैन दिलीप कुमार खत्री ने बताया कि क्लब के एसी के पाइप खराब हो गए हैं। सत्यम ने दिलीप से पाइप बदलवाने के लिए पांच हजार रुपए देने के लिए कहा। दिलीप ने कहा कि क्लब सोसायटी का है। सभी को पैसे देने चाहिए। यह सुनते ही सत्यम भड़क गया। सत्यम और उसके साथी विक्रांत ने दिलीप को अपशब्द कहे। सत्यम और विक्रांत ने दिलीप से मारपीट की। सोसायटी के लोगों ने दोनों पक्षों को अलग कर मामले को शांत कराया।

कुछ देर बाद दिलीप को उसके मित्र अंकित ने फोन कर सोसायटी में नीचे बुलवाया। दिलीप नीचे पहुंचा, तो देखा कि वहां सत्यम और उसका साथी कुछ बाहरी युवकों के साथ खड़े थे। दिलीप को देखते ही सत्यम और विक्रांत ने फिर से उसे अपशब्द कहने शुरू कर दिए। सत्यम और विक्रांत समेत उनके साथ खड़े युवकों ने दिलीप से मारपीट शुरू कर दी। गोरखपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, पहले पुलिस समझौते के प्रयास में लगी रही, फिर मुकदमा दर्ज किया।