
High profile Tantrik Baba intimate
जबलपुर। लाख समाचारों और सोशल मीडिया पर जागरुकता की बातें होती हैं, लेकिन धर्मांध लोग फिर भी ढोंगी बाबाओं के चक्कर में अपना सबकुछ लुटाने को तैयार हो जाते हैं। जबलपुर के एक ऐसे ही नारियल वाले बाबा ने कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनकी आबरू से लेकर पैसे तक लूट लिए। नया मामला एक महिला को नशीला पानी पिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।
अपने दरबार में एक नारियल में समस्याओं के समाधान का दावा करने वाले कथित धर्मगुरु संजय उपाध्याय पर एक महिला के साथ बलात्कार का आरोप लगा है। पुलिस ने शुक्रवार रात संजय उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। शहर क्षेत्र निवासी 54 वर्षीय महिला की संजय उपाध्याय में आस्था थी। वह अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उसके पास जाती रहती थी। पीडि़त महिला के मुताबिक 15 नवम्बर 2019 को संजय ने उसे पूजा-पाठ के बहाने बुलाया और दरबार के नीचे बने कमरे में ले गया। वहां उसे अभिमंत्रित जल पीने के लिए दिया। इसे पीकर वह अद्र्धबेहोश हो गई। उसी हालत में उसने बलात्कार किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने गुरुवार को पति को इसके बारे में बताया। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि 52 वर्षीय एक महिला जिसका पति से किसी बात को लेकर अलगाव चल रहा था, वह कथित एक नारियल वाले तांत्रिक संजय उपाध्याय के पास पहुंची। संयज उपाध्याय ने उसे समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया और उसे पानी में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया। जब महिला बेहोश हो गई तो उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए, जिसका वीडियो भी बनाया। महिला को होश आने पर उसने वीडियो दिखाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
हर महीने मांगे 20 हजार रुपए
पुलिस के अनुसार पिछले कई दिनों से यह सिलसिला चलता रहा है। तांत्रिक महिला से हर माह वीडियो पति को भेजने की धमकी देकर 20 हजार रुपए लेता रहा है। परेशान महिला को वह अपने काम के लिए दिन भर दरबार में बैठाए रखता था। महिला से जुड़ी एक युवती भी इसी तरह की शिकायत लेकर पहुंची थी, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
पहले भी शिकायतें हुईं
कथित तांत्रिक के खिलाफ पहले भी कई महिलाओं ने शिकायतें की थीं कुछ के वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुकी हैं। इसके बावजूद संजय उपाध्याय अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जानकारी के अनुसार उसके बड़े बड़े लोगों से संपर्क होने के कारण वह हर बार बच जाता था।
Published on:
25 Jul 2020 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
