
dharam karam vrat tyohar holashtak
जबलपुर। ईश्वर भक्ति और हठधर्म के द्वंद में भक्त और भगवान की परीक्षा का पर्व होली इस बाद 20-21 मार्च को पड़ रही है। 20 मार्च को होलिका का दहन होगा और 21 मार्च को रंगोत्सव यानि होली खेली जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बाद होली में कई सालों में ऐसा शुभ योग बन रहा है जो सबके लिए फलदायी साबित होगा। जिस मुहूर्त में होलिका दहन होगा, वह समस्त कष्टों से मुक्ति देने वाला होगा।
ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार होली का पर्व फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को मनाई जाएगी। जबकि खेलने वाली होली या धुरेड़ी, पूर्णिमा के अगले दिन चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाएगी। पूर्णिमा की रात को होलिका का दहन होगा।
होलाष्टक 2019
हिन्दू पंचांग कैलेंडर के अनुसार, 14 मार्च 2019, गुरुवार से होलाष्टक प्रारंभ हो जाएगा।
पूर्णिमा तिथि का समय
पूर्णिमा तिथि आरंभ = 20 मार्च 2019, बुधवार सुबह 10:44 बजे।
पूर्णिमा तिथि समाप्त = 21 मार्च 2019, गुरुवार सुबह 07:12 बजे।
होली 20 मार्च 2019
होलिका दहन मुहूर्त- 10 :55 से 12:28
भद्रा पूंछ- 05:23 से 06:24
भद्रा मुख- 06:24 से 10:07
धुरेडी होली- 21 मार्च
होलिका दहन भद्रा
भद्रा पूंछ = 05 :34 से 06:35
भद्रा मुख = 06:35 से 10:17
होलिका दहन के नियम
धर्मशास्त्रों के अनुसार निम्न तीन नियम हैं जिनका होलिका दहन के समय पालन करना जरूरी होता है –
- फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा
- रात का समय
- भद्रा बीत चुकी हो।
Published on:
06 Mar 2019 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
