
celebrate Holi
जबलपुर. रंगों के पर्व होली को कुछ दिन शेष हैं। रंगों का बाजार सजने लगा है। रंगों की खरीदारी शुरू हो गई है। होली पर यह परवान पर रहेगी। ऐसे में होली के रंग में भंग न पड़े, इसके लिए पुलिस विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। थानावार अपराधियों की संदिग्ध तत्वों की कुंडली बनाई जा रही है ताकि उन्हें समय से पहले पकड़ा जा सके। आला अफसरों ने थाना प्रभारियों को ऐसे बदमाशों पर कार्रवाई करने का टारगेट देने के साथ उसे पूरा करने की हिदायत भी दी है, ताकि शहर में अमन-चैन बना रहे।
खास-खास
22 स्टॉपर चैकिंग प्वॉइंट शहर में
130 फिक्स प्वॉइंट
72 अतिरिक्त पेट्रोलिंग मोबाइल
22 थाना प्रभारी मोबाइल
30 एफआरवी
अभी से निगरानी के निर्देश - पिछले वर्षों में होली पर जिन जगहों पर विवाद हुए थे, उन्हें इस बार हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। आला अधिकारियों ने ऐसे स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और निगरानी के निर्देश दिए गए है।
ब्रीथ एनालाइजर से होगी जांच - होलिका दहन और धुरेंडी से पहले पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। देर रात सडक़ों से गुजरने वालों के नाम-पते दर्ज किए जा रहे हैं। होली पर सुबह से देर रात तक ब्रीथ एनालाइजर से जांच की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों का विक्टोरिया और मेडिकल अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
होली से पहले पुलिस अपराधियों की कुंडली तैयार कर रही है। पर्व पर विवाद करने वालों को चिह्नित कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। हॉट स्पॉट्स भी चिह्नित कर लिए गए हैं, जिससे वहां सतत निगरानी की जा सके।
आदित्य प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक
Published on:
20 Mar 2024 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
