29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2023: त्रिग्रही योग में होगा होलिका दहन, 2.27 घंटे तक रहेगा शुभ मुहूर्त

Holi 2023: त्रिग्रही योग में होगा होलिका दहन, 2.27 घंटे तक रहेगा शुभ मुहूर्त  

2 min read
Google source verification
holika dahan 2023 muhurat

holika dahan 2023 muhurat

जबलपुर. फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर 7 मार्च को होलिका दहन होगा। इस दिन ग्रहों और नक्षत्रों का विशेष विशेष योग जातकों के लिए शुभफलदायी होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार प्रदोष काल में होलिका दहन के दौरान कई ग्रह अपने उच्च स्तर पर होंगे, जो कई राशियों के जातकों पर प्रभाव डालेंगे। होलिका दहन के अगले दिन आठ मार्च को होली खेली जाएगी।

होलिका दहन सात को : विभिन्न राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव, स्वराशि में प्रवेश करेंगे कई ग्रह

ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला ने बताया कि पूर्णिमा तिथि 6 मार्च को दोपहर 3.44 बजे से शुरू होकर 7 मार्च को शाम 5.27 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रदोष तिथि लग जाएगी। उदया तिथि होने के कारण सात मार्च को होलिका दहन होगा। इस बार प्रदोष व्यापनी होलिका दहन होगा। कई सालों बाद भद्रा मुक्त होलिका दहन का योग भी बना है।

शुभ मुहूर्त

पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 1.49 बजे तक रहेगा, सिंह राशि का चंद्रमा गोचर करेगा।
होलिका दहन शाम 6.24 बजे से 8.51 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.58-12.45 बजे तक
अमृत काल मुहूर्त दोपहर 12.21 से 1.50 बजे तक, रात्रि 10.42 से 11.57 बजे तक।

ज्योतिषाचार्य सचिनदेव के अनुसार होलिका दहन के दिन कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि का त्रिग्रही योग बनेगा। मीन राशि में गुरु और शुक्र की युति से भी शुभ योग बन रहे हैं। शुक्र अपनी उच्च राशि में होने से मालव्य योग और गुरु अपनी स्वराशि में होने से हंस नामक राज योग बन रहे हैं। ग्रहों के इस परिवर्तन से मेष, मिथुन, सिंह, धनु और मीन राशि के जातकों को शुभफल और लाभ प्राप्त होंगे।

राशियों पर प्रभाव

मेष राशि के जातकों के लिए होलिका दहन के बाद से अच्छे पलों की शुरुआत हो सकती है। बृहस्पति ग्रह मीन राशि में है, लेकिन साल मेष में गोचर करेगा। ऐसे में अभी से मेष राशि वालों के सुख और समृद्धि के द्वार खुलने की संभावना है। मिथुन राशि के जातकों के रुके हुए मांगलिक कार्य सम्पन्न होने और आर्थिक स्थिति मजबूत बनने के योग बन रहे हैं। सिंह राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहेगी। धनु व मीन राशि के जातकों पर त्रिग्रही योग का विशेष प्रभाव पड़ेगा।

Story Loader