
High profile call girl
जबलपुर. जबलपुर से लेकर देश के अन्य हिस्सों में हनी ट्रैप का जाल बिछाकर लोगों को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराकर पैसे ऐंठने की आधा दर्जन से अधिक शिकायतें थीं, चार लोगों पर तो बलात्कार का मामला दर्ज भी करा रखा था। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
कई को बनाया शिकार, छह पर दर्ज कराया बलात्कार का मामला
ढाई हजार का घोषित था इनाम, महिला गिरफ्तार
हनी ट्रैप: रेप के मुकदमे की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग
करनाल के युवक से भी ब्लैकमेलिंग
पुलिस ने बताया कि महिला ने पंजाब के करनाल निवासी एक हाई प्रोफाइल परिवार के सदस्य को भी इसी तरह से फंसाया था। जिससे रुपए ऐंठने की कोशिश की जा रही थी। बाद में बलात्कार का प्रकरण दर्ज करा दिया। महिला की धमकी से परेशान होकर परिवार ने पुलिस में इसकी शिकायत की गई थी।
गिरोह में कई गुर्गे : पुलिस ने बताया कि महिला अकेले ब्लैकमेलिंग नहीं करती थी। उसने गिरोह बना रखा था, जिसमें शामिल लोग पर्दे के पीछे से उसे परामर्श देते रहे। ब्लैकमेलिंग की रकम को यह टोली आपस में बांटती रही। पीड़ित नरेश डुडेजा ने आरेाप लगाया था कि यह महिला सभ्रांत वर्ग के युवकों को फंसाकर उनसे ब्लैकमेल करती है।
महिला के कई शिकार
जबलपुर में ही हाई प्रोफाइल इस महिला के हनी ट्रैप के आधा दर्जन युवक शिकार हैं। जिन्हें जाल में फांसकर पहले रुपए वसूले, जब उन्होंने और अधिक रकम देने से इनकार कर दिया तो बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया। जबलपुर, डिंडौरी से लेकर कानपुर तक महिला ने आधा दर्जन लोगों पर एफआइआर कराई थी। जिसकी जांच चल रही है।
झांसा देकर हड़पा घर
जबलपुर के दो युवकों को जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उनकी सम्पत्ति अपने नाम करवा ली। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एक के खिलाफ घमापुर और दूसरे के खिलाफ डिंडोरी में बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया। इसी तरह दो अन्य युवकों पर भी ऐसा ही आरोप लगाया। एक पीड़ित ने तो महिला और उसके साथी के खिलाफ कानपुर उत्तरप्रदेश में 40 लाख रुपए की ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई थी।
मुकदमे में फंसाने की धमकी
पुलिस के अनुसार हीरा केक एंड कुकीज के संचालक नरेश डुडेजा के परिवाद पर कोर्ट के आदेश पर महिला के खिलाफ जांच कराई गई थी। जिसमें डुडेजा परिवार का आरोप है कि महिला ने हनीट्रैप में फंसाकर मोहित डुडेजा को बलात्कार के मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपए की मांग की थी। पुलिस ने मामले की जांच कर महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। जिसकी सूचना मिलते ही वह फरार हो गई थी। एसपी ने आरोपी महिला की गिरफ्तारी पर ढाई हजार रुपए का ईनाम रखा था। ओमती पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
Published on:
20 Feb 2024 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
