
गर्ल्स कॉलेज के समीप एक और हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो हुआ ये
जबलपुर। होमसाइंस गल्र्स कॉलेज रोड स्थित एक कैफे में होने वाली युवकों की हुक्का पार्टी पर रविवार की देर रात पुलिस ने रेड की। मदनमहल पुलिस सी थ्री कॉफी हाउस में जब पहुंची तो वहां युवकों की हुक्का पार्टी चल रही थी। सिगरेट का धुआं उड़ाने के साथ ही युवक हुक्का गुडग़ुड़ा रहे थे। पुलिस का वाहन देखते ही हुक्का पार्टी कर रहे युवकों ने दौड़ लगा दी। जब तक पुलिस घेराबंदी करती हुक्का गुडग़ुड़ाने वाले युवक भाग निकले। कैफे का प्रबंधक गढ़ा फाटक निवासी 21 वर्षीय मोनू वैष्णव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने प्रबंध के विरुद्ध धारा 269 भादवि एवं 20(2) सिगरेट तत्बाकू उत्पाद अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
तंबाकू फ्लेवर बरामद
पुलिस की जांच में कैफे से हुक्का में इस्तेमाल होने वाला तंबाकू युक्त फ्लेवर बरामद किया है। मौके पर मिले तम्बाकू फ्लेवर में कोई चेतावनी अंकित नहीं थी। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पडऩे की आशंका है। पुलिस ने कैफे से हुक्का, फ्लेवर के 2 खुले पैकेट, एक बंद पैकेट फ्लेवर, माचिस, आग रखने का पात्र बरामद किया है।
युवक खींच रहे थे कश
पुलिस ने बताया, मुखबिर ने सूचना दी कि होम साइंस कॉलेज रोड स्थित नाइन फ्लेवर कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा है। सूचना पर पुलिस की एक टीम ने वहां दबिश दी तो कैफे में पीछे बने एक रूम और रूफ टफ पर बने रेस्तरां में युवक हुक्का गुडग़ुड़ा रहे थे। जांच और पूछताछ में कैफे में तम्बाकू और सिगरेट उत्पाद भरकर हुक्का परोसने की बात सामने आई। पुलिस की दबिश के साथ ही कैफे में तेज साउंड पर चल रही युवाओं की हुक्का पार्टी सन्नाटे में बदल गई। जब तक पुलिस घेराबंदी कर पाती, अधिकांश युवक और हुक्का बार के कर्मचारी भाग गए। पुलिस को कैफे से हुक्का, तम्बाकू उत्पाद, सिगरेट और चिमटा बरामद हुआ है।
एक दिन पहले ही हुई कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि मदनमहल पुलिस ने एक दिन पहले ही होमसाइंस कॉलेज रोड स्थित सी थ्री कैफे के बाजू में स्थित नाइन फ्लेवर कैफे में छापेमारी की थी। इस छापेमारी में भी मौके से नशा के फ्लेवर वाला हुक्का पीते युवक मिले थे। इसके बाजवूद बगल में स्थित सी थ्री कैफे में हुक्का बार बंद नहीं हुआ। संचालक बेखौफ होकर धड़ल्ले से युवकों को फ्लेवर्ड हुक्का के नाम पर नशा बेच रहे है।
Published on:
15 Oct 2018 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
