20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज इस दिशा की यात्रा में है खतरा, करें यह उपाय

पूर्व दिशा में है दिशाशूल का अडंग़ा, छोटा सा उपाय यात्रा को बना देगा आसान

2 min read
Google source verification

image

Prem Shankar Tiwari

Apr 30, 2016

horoscope patrika jabalpur

horoscope patrika jabalpur

आप पूर्व दिशा की यात्रा पर जा रहे हैं, तो जरा सावधानी रखें। दैनिक पंचांग में शनिवार को इस दिशा की यात्रा को दिशा शूल की श्रेणी में रखा गया है। इससे थोड़ा परेशानी संभावित है। हालांकि इसके उपाय भी हैं। ज्योतिषाचार्य पं. विवेक पाठक अनुसार पूर्व दिशा की यात्रा करने से पहले उड़द या इससे बनी सामग्री का सेवन करें। संभव हो तो सुबह साढ़े 10 बजे के बाद यात्रा पर निकलें। यह उपाय करके निकलेंगे तो बाधाएं स्वयमेव खत्म हो जाएंगी। शनिवार को पड़ रही अष्टमी तिथि के स्वामी शिवा और नित्यदेवी त्वरिता हैं। दिन सभी के लिए मिला-जुला फल देने वाला है।


आज का राशिफल -


मेष - सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र मे वर्चस्व कायम करने में कामयाब हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। आज का दिन अच्छा है।

वृष - हर कार्य में परिवार का सहयोग मिलेगा। विशेष प्रयास करके अपना कार्य करा लेने में सफल रहेंगे। अधिकारियों से मेलजोल लाभदायक रहेगा। भाग्य भरोसे नहीं रहे मेहनत पर ध्यान दें, तो सफलता निश्चित है।

मिथुन - पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद सुलझेगा। अधिकारियों की अपेक्षाए बढ़ेंगी। विरोधी परेशान कर सकते हैं। पुराना प्रेम-प्रसंग उजागर होने से बदनामी का भय है। सावधानी आवश्यक है।

कर्क - नई तकनीकी के प्रयोग से काम में निखार आएगा। योजना पूरी करने के लिए जोखिम लेने का समय है। भाग्योदय संभव है। युवाओं को इच्छित नौकरी मिल सकती है।

सिंह - वैवाहिक चर्चा में सफलता के योग हैं। ना चाहते हुए भी समझौता करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर मेहनत के बल पर खास पहचान बना लेंगे। दाम्पत्य सुख मिलेगा।

कन्या - अनावश्यक चिंता रह सकती है। नए मित्र बनेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग हैं। गलतफहमी दूर होने से कार्यस्थल पर कार्य में आसानी होगी। कारोबारी यात्रा में सफलता मिल सकती है।

तुला - कार्यस्थल पर सुधार में सफलता संभावित है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कारोबार के विस्तार की रूपरेखा बनेगी। अजनबियों से सतर्क रहें। मित्र मिलेंगे। खर्च बढ़ सकता है।

वृश्चिक - साझेदारी के काम में मुश्किल आ सकती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का योग है। प्रेम-प्रसंग सफलता मिल सकती है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।

धनु - नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास को बढ़ाएं, रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। झूठ बोलने से बचें, इससे बनते हुए काम बिगड़ भी सकते हैं।

मकर - आय के नवीन स्रोत बन सकते हैं। उपहार व सम्मान का लाभ मिलने के योग हैं। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। शासन व सत्ता का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

कुंभ - घरेलू विवाद को सुलझाने के लिए आज का समय उपयुक्त है। भावुकता में गलत निर्णय लेने से बचें। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विवाह संबंधी प्रस्तावों में सफलता मिल सकती है।

मीन - किसी से अचानक मुलाकात रिश्ते में बदल सकती है। कारोबार में जल्दबाजी से नुकसान संभावित है। साझेदारी में जारी टकराव दूर हो सकता है। दाम्पत्य सुख मिलेगा।

ये भी पढ़ें

image