
Horoscope March 9, 2020: Holi Date, Holi Colour based on your Zodiac Sign
जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441 , मु.मास : रज्जब, 13, अयन : उत्तरायण, ऋतु : शिशिर ऋतुु, मास : फाल्गुन, पक्ष : शुक्ल पक्ष,
तिथि - सूर्योदय से रात्रि 11.17 मि. तक पूर्णा संज्ञक पूर्णिमा तिथि रहेगी पश्चात नंदा संज्ञक एकम तिथि लगेगी। पूर्णिमा तिथि में जो भक्तिमान मनुष्य चंद्रमा की पूजा करता है, उसका संपूर्ण संसार पर अपना आधिपत्य हो जाता है। प्रतिपदा तिथि में अग्निदेव की पूजा करके अमृतरूपी घृत का हवन करे तो उस हवि से समस्त धान्य और अपरिमित धन की प्राप्ति होती है।
योग- सूर्योदय से दोप. 04.57 मि. तक धृति योग रहेगा पश्चात शूल योग लगेगा। धृति योग के स्वामी जलदेवता माने जाते हैं जबकि शूल योग के स्वामी सर्पदेव माने गए हंै।
विशिष्ट योग- धृति योग को बेहद शुभ योग माना जाता है। इसमे किए कार्य सफल सिद्ध होते हंै। शूल योग को अशुभ माना गया है। किसी भी कार्य की शुरुआत के लिए शूल योग के प्रथम 02.48 मि. का त्याग करना चाहिए।
करण- सूर्योदय से दोप. 01.10 मि. तक विष्टि नामक करण रहेगा पश्चात बव नामक करण लगेगा। इसके पश्चात बालव नामक करण लगेगा।
नक्षत्र- सूर्योदय से अर्धरात्रि 01.08 मि. तक उग्र क्रूर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा पश्चात धु्रव स्थिर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लगेगा। मकान, छत, कुआं, सडक़ और जल संबंधी कार्य पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में करना शुभ रहता हैं। अक्षर ज्ञान, अध्ययन, अध्यापन, धार्मिक प्रवचन, स्कूल, कॉलेज, पुस्तकालय आदि के संचालन हेतु उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुभ रहते हैं।
आज के मुहूर्त - अनुकूल समय में होलिका पूजन एवं होलिका दहन करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - प्रात: 06.41 मि. से 08.10 मि. तक अमृत का चौघडिय़ा रहेगा। प्रात: 09.38 मि. से 11.06 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा एवं दोप. 02.02 मि. से सायं: 06.27 मि. तक क्रमश: चंचल लाभ व अमृत के चौघडिय़ा रहेंगे।
व्रत/पर्व - देवपितृ कार्य की फाल्गुनी पूर्णिमा। होलिका पर्व। होलिका दहन (प्रदोष वेला में)। हुताशनी पूर्णिमा। श्रीचैतन्य महाप्रभु जयंती। मन्वादि पूर्णिमा। होलाष्टक समाप्त। दोल यात्रा। अष्टाह्निका व्रत समाप्त (जैन)। चौमासी चौदस (जैन)। चंद्रमा - सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक चंद्रमा अग्नि तत्व की सिंह राशि में रहेंगे। भद्रा - दोप. 01.10 मि. पर समाप्त भद्रा का निवास भूलोक में रहेगा। दिशाशूल - पूर्व दिशा में। (आज के दिन पूर्व दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)। राहु काल - प्रात: 08.10.09 से 09.38.21 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (मो, टा, टी, टू, टे, टो) अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म चांदी के पाए में होगा। सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक सिंह राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से सुदृढ़ होंगे। सामान्यत: इनका भाग्योदय
करीब 29 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक धुन मिजाज प्रवृत्ति के होंगे। विज्ञान विषय में रुचि रहेगी। तर्कवितर्क शक्ति गजब की रहेगी। सामान्य धनसम्पदा के मालिक होंगे। सिंह राशि में जन्मे जातक को सहज कुपित होने से बचना चाहिए। विविधकला में निपुणता बनाए रखना चाहिए।
Published on:
09 Mar 2020 10:22 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
