पुलिस के अनुसार कार एमपी 20 सीडी 9007 को संगम कॉलोनी जबलपुर निवासी तनमय जैन (25) चला रहा था। वह संजय केटर्स परिवार का है। वहीं कार में सवार चेरीताल निवासी मोहित नायडू (22) और कचनार सिटी निवासी अदिति वर्मा (19) घायल हो गईं। हादसे की खबर पाकर मौके पर डायल-100 और तेंदूखेड़ा पुलिस पहुंची थी। दोनों घायलों को जबलपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है, लेकिन मोहित नायडू की हालत गम्भीर बनी हुई है।
हादसा देख सन्न रह गए लोग-
इस हादसे को जिसने भी देखा सन्न रह गया। कार उछल कर रोड किनारे चली गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार की हालत देख उसमें सवार युवती सहित दो के बचने को भी लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पहुंच कर घायलों को निकाला और तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचाया था। वहां से युवती सहित दो जबलपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद रोड पर लम्बा जाम लग गया। जिसे पुलिस ने मुश्किल से खुलवाया। पाटन पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।