
i love you
जबलपुर। धनवंतरी नगर परिचित के यहां रुकी 22 वर्षीय युवती को दो युवक घुमाने के बहाने बुधवार रात कठौंदा कचरा प्लांट के पीछे ले गए। वहां एक युवक युवती पर शादी का दबाव डाल रहा था। युवती ने इनकार किया, तो दोनों ने चाकू से उसके गले व पेट पर कई वार कर दिए। युवती की चीख सुनकर कठौंदा प्लांट के कर्मचारी दौड़े, तब आरोपी भागे। युवती को मेडिकल में भर्ती कराया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
शादी से मना किया तो युवती पर चाकू से वार
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार घायल सिहोरा निवासी युवती ने बताया कि उसकी प्लास्टिक के सामान की सिहोरा में दुकान है। 13 जुलाई को वह पड़ोसी के साथ सामान खरीदने जबलपुर आई थी। यहां उसका पड़ोसी अपने रिश्तेदार के घर चला गया और वह अपने परिचित के घर धनवंतरी नगर में रुक गई थी। बुधवार रात नौ बजे उसे परिचित विपुल उर्फ गोलू ठाकुर ने फोन करके धनवंतरी नगर बुलाया। गुप्ता स्वीट्स के सामने विपुल और उसका दोस्ता सौरभ मिले। दोनों उससे जरूरी बात करने की बात कह बाइक से कठौंदा कचरा प्लांट के पीछे ले गए।
गम्भीर घायल
युवती ने बताया कि कचरा प्लांट पहुंचने पर विपुल उससे कहने लगा कि तुम मुझसे शादी क्यों नहीं कर रही हो? उसने कहा कि घर वाले तैयार नहीं है, तो वह भडक़ गया। अपशब्द कहते हुए सौरभ के साथ मिलकर उसे चप्पलों से पीटा और फिर चाकू से उसके पेट और गर्दन में जानलेवा वार कर दिया।
Published on:
17 Jul 2020 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
