
RADHESHYAM JULANIYA IAS
नरसिंहपुर।
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव राधेश्याम जुलानिया ने जिले के प्रमुख अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जनपद पंचायत मैदान में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने गोटेगांव के जनपद भवन का निर्माण कराने की स्वीकृति दी। इसके अलावा उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया। बोले जिले में अधूरी पड़ी नलजल योजनाओं को जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने वाली पंचायतों को सीसी रोड के लिए राशि स्वीकृत करने को कहा।
जुलानिया ने बरमान में बरमान घाट पर सामुदायिक शौचालय बनाने के लिए भी कहा( आमतौर पर तल्ख तेवर के लिए जाने जाने वाली जुलानिया यहां की मीटिंग में शांत नजर आए और उन्होंने किसी अधिकारी की क्लास नहीं लगाई। उन्होंने सामान्य रूप से सभी विकास योजना पर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिस तरह से जुलानिया ने यहां बैठक में लेकर निर्माण कार्यो और विकास कार्यो की समीक्षा की उससे यह संकेत मिले हैं की चुनावी तैयारी के तहत जिलों में दौरा कर काम कर रहे हैं।
-----------------
पांच लाख के साथ युवक को पकड़ा, जयनगर और बल्देवबाग में वारदात, हेलमेट चैकिंग के दौरान कार्रवाई,
जबलपुर . साढ़े पांच लाख रुपए लेकर जा रहे एक युवक को मंगलवार को आेमती पुलिस ने थाने के सामने पकड़ा। उसे वाहन चैकिंग के दौरान बिना हेलमेट के पकड़ा गया था, लेकिन जांच में उसके पास से रकम मिली। पुलिस ने रकम जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है। ओमती थाने के एएसआई केएस बघेल ने बताया कि थाने के बाहर वाहन चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान बिना हेलमेट के रजा चौक निवासी शमीम शाह वहां से गुजरा। पुलिस ने जांच की, तो उसके पास पांच लाख ५१ हजार रुपए मिले। शमीम ने बताया कि वह रद्दी चौकी स्थित मकसूद कबाड़ी के कबाड़खाने में काम करता है। कबाड़खाना संचालक ने उसे उक्त रकम सामान खरीदने के लिए दी थी। पुलिस ने रकम जब्त कर ली।
-----------------------
नाली में घुसी अनियंत्रित कार, बाल बाल बचे सवार
जबलपुर. शहर की सड़कें कब मौत बनकर लोगों के सामने आ जाएं कोई नहीं कह सकता। यहां का यातायात भी भगवान भरोसे ही चलता है। कुछ ऐसा ही मामला देर रात देखने मिला। जब रेलवे पुल क्रमांक एक के पास एक कार अनियंत्रित हो गई और कई लोगों को डराते हुए दौड़ गई। जब तक चालक उसे काबू करता, वह एक नाली में जा घुसी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल कार का गेट खोला और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
---------------------
गढ़ा में विकास के लिए कांग्रेस निकालेगी यात्रा, हर वार्ड में जाएंगे कांग्रेसी
जबलपुर. गढ़ा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मंगलवार को कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि गढ़ा में व्यवस्थित सब्जी मंडी बनाने, तिलवाराघाट में त्रिपुरी स्मारक का स्वरूप संवारने, सेंट्रल स्कूल गढ़ा के लिए जमीन आबंटित कराने जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस यात्रा निकालेगी। कांग्रेसजन हर वार्ड में जाएंगे। बैठक में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, संजय राठौर, शेखर सोनी, गणेश चौकसे, मनोज पाटकर, अखिलेश शर्मा, सचिन वाजपेयी शामिल थे।
-------------------------
बिजली पंचायत को लेकर जागरण, कांग्रेसी जनता को बताने निकले भ्रष्टाचार
जबलपुर. कांग्रेस की तरफ से दमोहनाका, चंडालभाटा, दीनदयाल चौक पर बिजली पंचायत को लेकर जन-जागरण अभियान चलाया गया। सचिव सौरभ शर्मा ने बताया कि बिजली बिल को लेकर शहर के उपभोक्ता परेशान हैं। उनकी समस्याएं हल होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश सरकार कोई राहत नहीं दे रही है। इसी का विरोध जताने २६ नवम्बर को दोपहर १२ बजे सिविक सेंटर में विद्युत उपभोक्ता अधिकार आंदोलन के तहत बिजली पंचायत का आयोजन रखा गया है। जिसमें लोग अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे।
--------------------
दिव्यांगों के अनुकूल वातावरण बनाने में जबलपुर देश में नं.१, ३ दिसंबर को राष्ट्रपति विज्ञान भवन में कलेक्टर को देंगे अवॉर्ड
जबलपुर. दिव्यांगों के लिए बाधारहित वातावरण बनाने में जबलपुर देश में अव्वल रहा है। इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ३ दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी को अवॉर्ड प्रदान करेंगे। दिव्यांगों के पुनर्वास, शिक्षा, यंत्र वितरण, रैम्प बनाने, रोजगार , विवाह के मामले में श्रेष्ठ कार्य के लिए देशभर में जबलपुर जिले का चयन हुआ है।
---------
देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन-
Published on:
22 Nov 2017 05:01 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
