23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SP गौरव मामले में अनशन शुरू, अन्ना हजारे के साथ रहा है IIT रुड़की का ये छात्र

राकेश अन्ना हजारे और हार्दिक पटेल के साथ आंदोलनों में सहभागिता कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि एसपी गौरव तिवारी के तबादले और विरोध की खबरें पढ़कर समर्थन करने कटनी पहुंचे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abha Sen

•

Updated: 18 Jan 2017, 6:29 PM IST

rakesh

rakesh

कटनी। एसपी गौरव तिवारी के तबादले का विरोध हर दिन नए तरीके से किया जा रहा है। महिलाओंं की गिरफ्तारी और बच्चों की रैली के बाद रेल रोको आंदोलन में भी कोई कसर नही लगाई गई। हालांकि इसे शांतिपूर्ण तरीके से किया गया, फिर भी व्यवस्थाओं को बनाए रखने कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया गया। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इसी कड़ी में आज आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियर कटनी पहुंचा और तबादले के विरोध में आमरण अनशन की बात कही।

जानकारी के अनुसार राकेश पटेल इंदौर निवासी और आईआईटी रुड़की में मैकेनिकल इंजीनियर के छात्र रहे हैं। बुधवार को एसपी गौरव तिवारी के तबादले के विरोध में ये कटनी सुभाष चौक पहुंचे। कटनी वासियों की नजरें इन पर टिकीं थीं इतने में पुलिस पहुंची और राकेश को जबरन उठाकर कोतवाली थाने के लिए रवाना हो गई।

rakesh

राकेश अन्ना हजारे और हार्दिक पटेल के साथ आंदोलनों में सहभागिता कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि एसपी गौरव तिवारी के तबादले और विरोध की खबरें पढ़कर समर्थन करने कटनी पहुंचे हैं। राकेश ने स्टेशन से पदयात्रा शुरू की, वे मीडिया से बात कर रही रहे थे कि पुलिस उन्हें उठाकर ले गई। गिरफ्तारी के बाद राकेश ने कहा, हिरासत में रखो या जेल में आमरण अनशन शुरू हो गया है और ये जारी रहेगा।

rakesh