2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IITians can win prize 33 lakhs रोबोट का आइडिया देकर आईआईटियंस जीत सकते हैं 33 लाख की प्राइज मनी, ये है प्रोसेस

समस्त तकनीकी शिक्षा संस्थानों में पढ़ाई करने वाले इंजीनियर खासकर रोबोटिक्स इंजीनियरिंग में दिलचस्पी रखने वाले शामिल हो सकते हैं

2 min read
Google source verification
DRDO Robotics & Unmanned System Exposition

DRDO Robotics & Unmanned System Exposition

जबलपुर। देश की सुरक्षा और अत्याधुनिक अस्त्र शस्त्र का निर्माण करने और रिसर्च के लिए डीआरडीओ का नाम सबसे पहले आता है। डीआरडीओ के 60 वर्ष पूर्ण होने पर एक नई पहल की जा रही है। जिसमें अधिक से अधिक युवा इसमें शामिल होकर सीधे डीआरडीओ से जुड़ सकते हैं। इसके लिए डीआरडीओ रोबोटिक्स एंड अनमैंड सिस्टम एक्सपोजीशन यानी DRUSE की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत जबलपुर समेत देश के समस्त तकनीकी शिक्षा संस्थानों में पढ़ाई करने वाले इंजीनियर खासकर रोबोटिक्स इंजीनियरिंग में दिलचस्पी रखने वाले शामिल हो सकते हैं।

ऐसे हो सकते हैं शामिल
DRUSE के अंतर्गत छात्रों को डीआरडीओ की थीम पर आधारित रोबोटिक मॉडल, पेपर वर्क, पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन, रोबोट आदि बनाकर देना होगा। इन्हें नेशनल लेवल पर आईडिया सिलेक्ट होने पर ₹10 का पुरस्कार मिलेगा। वही जोनल लेवल पर भी टॉप 30 में आने पर भी इनाम दिया जाएगा। यह जानकारी डीआरडीओ ने अपनी वेबसाइट पर डाली है।

जबलपुर निवासी सत्येंद्र विश्वकर्मा पुणे DRDO में बतौर साइंटिस्ट अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके अनुसार प्रतियोगिता के लिए पूरे देश को 6 में बांटा गया है। हर जोन से 30 छात्रों का आईडिया सेलेक्टिव सिलेक्ट किया जाएगा उन्हें ₹10000 की इनाम राशि दी जाएगी। इसके बाद नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में शामिल हो पाएंगे। छात्रों की जानकारी देने के लिए डीआरडीओ ने वेबसाइट पर विस्तृत रूप किया है। साथ ही थीम को लेकर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है। सत्येंद्र के अनुसार डीआरडीओ द्वारा सुरक्षा उपकरणों में रोबोटिक यूज़ को लेकर थीम तैयार की गई है।
ये थीम हैं -

Mountain Climbing Robot

Mobility in Snow Bound Area

Soldier Assistance vehicle

Casualty Evacuation

Exoskeleton

Surveillance of a Ship

Self-Concealing UGV

Mobility of UGV over land, air and water

Underwater Survey System

Surveillance in Multi-storey building

Battlefield debris clearance

Mine detection and clearance

Robotic Assistive Device for divyang persons

Any other defence application for Robotics and Unmanned Systems not covered above

ऐसे होगा चयन -
सत्येंद्र विश्वकर्मा के अनुसार इस प्रतियोगिता में शामिल होने की तिथि 14 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक रखी गई है।
प्रथम स्तर की स्क्रीनिंग परिणामों की घोषणा और स्क्रीन के दूसरे स्तर में शामिल होने की तारीख 31 जनवरी 2018 रहेगी।
जोनल के अंदर पर स्क्रीनिंग के दूसरे स्तर जिसमें प्रत्येक क्षेत्र के स्क्रीनिंग की सेटिंग तारीख को क्वालीफाइंग टीमों को सूचित किया जाएगा। अग्रिम ऑनलाइन सूचना प्रकाशित की जाएगी यह 24 मार्च से 15 अप्रैल 2018 के बीच रहेगी।
तीसरे स्तर की स्क्रीनिंग और तीसरे स्तर की स्क्रीनिंग के लिए निमंत्रण के लिए फाइनल ऑनलाइन तारीख 16 अप्रैल 2018 होगी।
इसके बाद डीआरडीओ मुख्यालय नई दिल्ली में प्रदर्शन का मूल्यांकन 10 मई 2018 को होगा तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को पुरस्कार समारोह की घोषणा 11 मई 2018 को होगी।

Story Loader