17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर में पारा 41 डिग्री, दो दिन बाद फिर बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज

IMD’s Weather : पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही पारा चढ़ने लगा है।

2 min read
Google source verification
New Western Disturbance: जल्द दस्तक देगा नया पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने यहां बताई बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आठ अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है।

IMD’s Weather : पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही पारा चढ़ने लगा है। सोमवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंच गया। लेकिन, रात में तापमान अभी भी सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। मौसम विभाग की मानें, तो मंगलवार को जबलपुर सभाग के जिलों में तेज गर्मी पड़ सकती है। आठ अप्रेल को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने का संकेत है।

ओबीसी 27% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका का निराकरण, सरकारी भर्तियों में 87:13 का फार्मूला अपनाया

IMD’s Weather : झुलसाने लगी धूप

इसके प्रभाव से 9-11 अप्रेल को जबलपुर सहित सभाग के जिलों में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। सोमवार को सीजन में पहली बार पार 40.7 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़त दर्ज हुई। यह 18.3 से बढ़कर 18.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था।

IMD’s Weather : पश्चिमी विक्षोभ से फिर लगेगा गर्मी पर ब्रेक

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह समाप्त हो गया है। इससे मौसम शु्ष्क हो गया है। हवा का रुख पश्चिमी बना हुआ है। गर्म हवा चल रही है। फिलहाल दो दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। आठ अप्रेल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इससे गर्मी के तेवर थोड़े कम होंगे। वातावरण में नमी आने से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी।