22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां बन रहा प्रदेश का सबसे खूबसूरत और बड़ा फ्लाईओवर, ये वीडियो देखकर देखते ही रह जाएंगे

यहां बन रहा प्रदेश का सबसे खूबसूरत और बड़ा फ्लाईओवर, ये वीडियो देखकर देखते ही रह जाएंगे  

2 min read
Google source verification
Madan Mahal to Damoh Naka

Madan Mahal to Damoh Naka

जबलपुर। दमोहनाका से मदन महल फ्लाईओवर पर प्रदेश की सबसे बड़ी रोटरी बनेगी। इस पर रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा मदन महल स्टेशन के ऊपर 193 मीटर का स्पान होगा। ये देश के किसी भी फ्लाईओवर में बना दूसरा सबसे बड़ा स्पान होगा। फ्लाईओवर, रिंग रोड, जियो पार्क व साइंस सेंटर की स्थापना से जबलपुर की तस्वीर संवरेगी। ये बात सांसद राकेश सिंह ने शनिवार को कहीं। उन्होंने कहा कि 767 करोड़ की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर के निर्माण की अवधि 36 माह है जो 5 मई 2023 को पूरी होगी।

दमोहनाका-मदन महल फ्लाईओवर का मामला
स्टेशन के ऊपर बनेगा 193 मीटर का स्पान
सांसद राकेश सिंह ने दी जानकारी
अपने शहर के फ्लाईओवर पर बनेगी प्रदेश की सबसे बड़ी रोटरी
रिंग रोड-जियो पार्क से संवरेगी तस्वीर

फ्लाईओवर बलदेवबाग, गढ़ा मार्ग, यातायात थाना मार्ग, होम साइंस कॉलेज से छोटी लाइन चौराहा मार्ग को भी जोड़ेगा। सांसद सिंह ने बताया कि ठेका कंपनी नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनसीसी) को फ्लाईओवर, मेट्रो ट्रेन की लाइन बिछाने, बिल्डिंग, डैम, एयरपोर्ट से लेकर अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण का अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव है। कंसलटेंट एजेंसी स्ट्रूप ने डिजाइन बनाई है। डिजाइन की एक अन्य फ्लाईओवर कंपनी भी जांच करेगी। इसके अतिरिक्त जांच के लिए आईआईटी मुंबई को भी अनुबंधित किया गया है। सडक़ परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की देखरेख में निर्माण कार्य किया जाएगा। सांसद सिंह ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार बनने के बाद जबलपुर के साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किए गए हैं। केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद नगर क ो कई बड़ी सौगात मिलीं।

ये उपलब्धियां बताईं : नर्मदा महोत्सव आयोजन की शुरुआत, बरगी डैम में क्रू ज, एडवेंचर स्पोर्टस, पंचवटी पार्क में लेजर शो, डुमना नेचर रिजर्व का विकास, जबलपुर गोंदिया ब्रॉडगेज परियोजना को फं ड, इटारसी-इलाहाबाद ट्रेक में विद्युतीकरण को उपलब्धि बताया। इस दौरान विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, प्रभात साहू मौजूद थे।

ऐसा रहेगा फ्लाईओवर- रोटरी पर रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित होगी
मदन महल से दमोहनाका के बीच बनने वाले फ्लाईओवर के प्रोजेक्ट में हाईटेक मशीनों से काम किया जा रहा है। शनिवार को हाईटेक डिग मशीन से मदन महल चौराहे पर काम शुरू किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार इस स्पॉट पर फ्लाईओवर की वास्तविक टेस्टिंग की जाएगी। फ्लाईओवर के मार्ग में सभी चिन्हित स्पॉट पर स्वाइल टेस्टिंग का काम किया जा रहा था। पहली बार पाइल काम शुरू हुआ है। सूत्रों के अनुसार पाइल टेस्टिंग रिपोर्ट के आधार पर ही आगे फ्लाईओवर के पीयर्स तैयार किए जाएंगे।