8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग में फर्राटा भरेगी यात्री ट्रेनें, रेलवे बना रहा ये अहम योजना

पमरे की खंडवा-जबलपुर-मानिकपुर के बीच 130 किमी प्रतिघंटा की गति से यात्री ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी

2 min read
Google source verification
railwayind.png

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर

जबलपुर.

मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग पर सात सौ किलोमीटर के रेलखंड में यात्री ट्रेनों की रफ्तार जल्द ही बढ़ जाएगी। इस रेलमार्ग में पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत ट्रेनें फर्राटा भर सकें, इसकी तैयारी शुरू हो गई है। पमरे ने खंडवा-जबलपुर-मानिकपुर रेलमार्ग में यात्री ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर 130 किमी प्रतिघंटा करने का निर्णय किया है। योजना के पहले चरण में खंडवा-इटारसी के बीच ट्रेनों की गति बढ़ाई जाएगी। इस रेलखंड में अगले चार महीने के अंदर ट्रेन को 130 किमी प्रतिघंटे की गति देने का लक्ष्य है। उसके बाद इटारसी-जबलपुर और फिर जबलपुर-सतना-मानिकपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों को सरपट दौड़ाया जाएगा। ट्रेनों की गति बढ़ने से खंडवा-मानिकपुर के बीच सफर में एक से डेढ़ घंटे तक का समय कम लगेगा।

प्रतिदिन डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रेनों का संचालन...

योजना : रेलखंड : दूरी (किमी में) : अभी सफर(औसत समय) : बचत होगी(औसत समय)

प्रस्तावित : खंडवा-मानिकपुर : 695 किमी : 10-11 घंटे : डेढ़ से दो घंटा

पहला चरण : खंडवा-इटारसी : 184 किमी : 2.30-3 घंटा : 20-40 मिनट

दूसरा चरण : इटारसी-मानिकपुर : 511 किमी : 7.30-8 घंटा : पौन से सवा घंटा

नोट: रेलखंड में अभी यात्री ट्रेनों की गति 80-110 किमी प्रतिघंटा है।

पहले डबल डिस्टेंट सिग्नल

ट्रेनों की रफ्तार बढाने के लिए इटारसी-मानिकपुर के बीच पहले डबल डिस्टेंस सिग्नल लगाने की कवायद हो रही है। स्टेशन के मौजूदा होम सिग्नल के आगे दो और सिग्नल स्थापित किए जा रहे हैं। ताकि तेज गति से आ रही ट्रेनों को आसानी से नियंत्रित किया जा सके। इसके बाद ओएचई तार और ट्रैक को मजबूती देने का काम होगा।

बी ग्रुप रूट में सबसे तेज

पमरे इटारसी-बीना (दिल्ली-चेन्नई मार्ग) और कोटा-नागदा (दिल्ली-मुंबई मार्ग) रेलखंड में ट्रेनों की चाल बढ़ाकर 130 किमी प्रतिघंटा कर चुका है। ये दोनों यात्री दबाव और आय के लिहाज से रेलवे के ए-ग्रुप रेलमार्ग है। खंडवा-जबलपुर-मानिकपुर बी ग्रुप रेल रूट है। लेकिन हावड़ा-मुंबई का पुराना और यूपी-बिहार को महाराष्ट्र से जोड़ने वाला अहम रेलमार्ग है। बी-ग्रुप रूट में गति बढ़ाकर 130 किमी प्रतिघंटा तक करने पमरे देश में सबसे पहले कवायद करने वाला रेल जोन है।

अक्टूबर तक पूरा होागा पहला चरण

पश्चिम मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल जयपुरियार के अनुसार खंडवा-जबलपुर-मानिकपुर के बीच ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर 130 किमी प्रतिघंटा तक किया जा रहा है। खंडवा-इटारसी के बीच गति बढ़ाने के कार्य को अक्टूबर, 2022 तक पूरा करने का प्रयास है। उसके बाद आगे की योजना पर काम होगा।