16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Breaking इंडिगो ने फिर दिया गच्चा, अब 16 सितंबर से फ्लाइट्स

इंडिगो ने जारी किया नया शेड्यूल

2 min read
Google source verification
flight.jpg

Demo

पहले एक सितंबर से शुरू होने वाली थी फ्लाइट्स

जबलपुर. इंडिगो ने एक बार फिर फ्लायर्स को गच्चा दे दिया। इंडिगो द्वारा एक सितंबर बुधवार से दिल्ली जबलपुर दिल्ली और मुंबई जबलपुर मुंबई के बीच विमान सेवाओं का संचालन शुरू किया जाना था, लेकिन इसे 15 दिनों के लिए टाल दिया गया। इंडिगो प्रबंधन का दावा है कि विमानों को एक सितंबर से नहीं बल्की अब 16 सितंबर से शुरू किया जाएगा। उड़ाने शुरू के बाद जबलपुर-दिल्ली के बीच फ्लाइट की संख्या प्रतिदिन छह और जबलपुर-मुंबई-जबलपुर के बीच फ्लाइट की संख्या प्रतिदिन चार हो जाएगी। इंडिगो के विमान अन्य विमान कम्पनियों से अधिक यात्री क्षमता वाले होंगे।
एक जुलाई फिर एक सितंबर का शेड्यूल रद्द
लॉकडाउन लागू होने के बाद विमान सेवाओं में कमी आई। एक जुलाई से इसमें इजाफा करने की कवायद शुरू हुई। इंडिगो ने नया शेडïï्यूल जारी किया। इसके मुताबिक एक जुलाई से केवल दिल्ली और मुम्बई के लिए सीधी फ्लाइट का संचालन होना था। लेकिन फ्लाइट्स का संचालन इंडिगो ने नहीं किया। इसके बाद एक सितंबर से विमानों को शुरू करने का दावा किया गया लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया।
विमानों का शेडï्यूल
विमान कम्पनी : कहां से कहां तक : उड़ान भरने का समय : पहुंचने का समय
इंडिगो : दिल्ली-जबलपुर : 07.40 सुबह 9.00 सुबह
स्पाइस : दिल्ली-जबलपुर : 10.10 सुबह : 11.50 सुबह
एयर इंडिया : दिल्ली-जबलपुर : 5.35 शाम : 7.35 रात
इंडिगो : जबलपुर-दिल्ली : 9.35 सुबह : 11.00 सुबह
स्पाइस : जबलपुर-दिल्ली : 4.30 शाम : 6.25 शाम
एयर इंडिया : जबलपुर-दिल्ली : 8.00 रात : 09.55 रात
इंडिगो : मुम्बई-जबलपुर-मुंबई : 4.15 शाम : 5.55 शाम
स्पाइस : मुम्बई-जबलपुर : 2.10 दोपहर : 4.10 अपराह्न
इंडिगो : जबलपुर-मुम्बई : 6.25 शाम : 8.00 रात
स्पाइस : जबलपुर-मुम्बई : 12.15 दोपहर : 2.20 दोपहर
एयर इंडिया सितम्बर में भी तीन दिन
कोरोना संक्रमण के चलते एयर इंडिया ने सप्ताह में तीन दिन दिल्ली से जबलपुर और तीन दिन जबलपुर से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू की थी। इसे एक जुलाई से नियमित किया जाना था। लेकिन, एयर इंडिया प्रबंधन ने मंजूरी नहीं दी। इसलिए सितंबर में भी एयर इंडिया की फ्लाइट का संचालन सप्ताह में तीन दिन ही होगा।
मार्च में शुरू होनी थी उड़ान
इंडिगो द्वारा एक सितंबर से जबलपुर-मुम्बई और जबलपुर-दिल्ली के बीच जो विमान सेवाएं शुरू की जा रही हैं, उन्हें मार्च में शुरू होना था। लेकिन लॉक डाउन के चलते इसे टाल दिया गया।