16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#IndustrialCorridor 27 एकड़ जमीन में बनना था इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर, हो गई बंदरबांट – देखें वीडियो

#IndustrialCorridor 27 एकड़ जमीन में बनना था इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर, हो गई बंदरबांट - देखें वीडियो  

2 min read
Google source verification
Industrial Corridor in jabalpur

Industrial Corridor in jabalpur

जबलपुर. शहर के माढ़ोताल में उद्योग विभाग की जमीन दूसरे विभागों को आवंटित की जा रही है। यहां जबलपुर-सिंगरौली औद्योगिक गलियारे के लिए सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रक्ट (सीबीडी) से जुडे़ भवनों को बनाने का दावा किया गया था। अभी एग्जीबिशन सेंटर बना है। बची भूमि से कुछ हिस्सा स्वास्थ्य और महिला विकास विभाग को दिया गया है।

जबलपुर-सिंगरौली इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर बना नहीं, अब विभाग बांट रहे हैं जमीन
12.7 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण

दमोह रोड पर उद्योग विभाग को 27 एकड़ जमीन जिला प्रशासन की तरफ से आवंटित की गई थी। इसमें 12.7 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण था। एक दशक पहले उद्योग विभाग ने जबलपुर-सिंगरौली औद्योगिक गलियारे के निर्माण की योजना बनाई थी। तब यहां सीबीडी बनने का प्रस्ताव था। इसमें होटल, रेस्टारेंट, कार्यालय, अस्पताल जैसी तमाम सुविधाओं को बनाने की बात की गई थी। इस जगह का उपयोग नहीं होने के कारण जिला और संभागीय नजूल निवर्तन समिति ने वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार विभाग से यह जमीन वापस लेकर इन विभागों को आवंटन कर दिया। अब यहां 9 एकड़ जमीन बची है। उपयोग नहीं किया गया तो इसका आवंटन दूसरे विभागों को हो जाएगा।

IMAGE CREDIT: patrika

उद्योग विभाग ने नहीं दिया ध्यान
- जमीन का उपयोग नहीं होने के कारण अतिक्रमण होते रहे। जिला प्रशासन ने झोपड़ियां हटाई थी।

- पौने सात एकड़ क्षेत्रफल में विभाग का एग्जीबिशन सेंटर बना है। इसके अलावा उसका कोई निर्माण यहां पर नहीं है।

- 9.88 एकड़ में सामुदायिक अस्पताल का निर्माण किया गया था।

- साढे़ 5 एकड़ जमीन महिला एवं बाल विकास विभाग को आवंटित कर दी गई है। इसमें कंपोजिट भवन बनाया जाएगा।

प्रशासन जमीन का आवंटन विशेष उद्देश्य के लिए करता है। यदि वह पूरा नहीं होता तो फिर जमीन दूसरे कामों में उपयोग की जाती है। उद्योग विभाग की जमीन में कुछ हिस्सा सामुदायिक अस्पताल एवं महिला बाल विकास विभाग को दिया गया है।
- मिशा सिंह, अपर कलेक्टर