8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल ने जारी की शिक्षण संस्थानों की स्टार रेटिंग, जानें जबलपुर के किन-किन कॉलेज को मिली क्या रेटिंग

आईआईसी की स्टार रेटिंग में जबलपुर के 4 शिक्षण संस्थानों समेत मध्यप्रदेश के 31 संस्थान शामिल

less than 1 minute read
Google source verification
college.png

Education,star rating,educational institute in gwalior,educational institute,educational institutes,Star Rating system,

जबलपुर. इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआइसी) ने देशभर के शिक्षण संस्थानों की रेटिंग जारी कर दी है। आईआईसी द्वारा जारी स्टार रेटिंग में सेन्ट्रल जोन के अंतर्गत गुजरात के शिक्षण संस्थानों का दबदबा रहा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा 85 संस्थानो की जारी स्टार रेटिंग में गुजरात की सर्वाधिक 38 शिक्षण संस्था संस्थानों ने वन स्टार से लेकर फाइव स्टार तक रेटिंग मिली है, जबकि मध्य प्रदेश के 31 और छत्तीसगढ़ से 16 शिक्षण संस्थान इसमें शामिल हैं।

इसमें सेंट्रल जोन के तहत कुल 85 कॉलेज और विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है। इस रेटिंग में कालेज एवं विश्वविद्यालयों को एक स्टार से लेकर पांच स्टार तक आवंटित किए गए हैं। जबलपुर के ट्रिपल आईटीडीएम को सबसे ज्यादा फोर स्टार प्राप्त हुए हैं। इसके बाद रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज और ज्ञान गंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस इसमें शामिल हैं।

इस आधार पर मिलती है रेटिंग
बताया जाता है एमएचआरडी से संबंधित इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल द्वारा स्टार रेटिंग अकादमिक कार्यों में गुणवत्ता में सुधार एवं इनोवेशन आदि को लेकर दी जाती है। इसका सीधा मूल्यांकन किया जाता है छात्र-छात्राओं से भी फीडबैक के आधार पर रेंटिंग की जाती है।