11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Breaking News सामान्य कोचों में तब्दील होंगे आइसोलेशन कोच, रेलवे क्यों कर रहा है ऐसा, जानने के लिए पढ़ें यह खबर

रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद जबलपुर में शुरू हुआ काम

2 min read
Google source verification
bbbbbbbbbbbbbb.jpg

-27 कोच जबलपुर रेल मंडल में किए गए थे तैयार

जबलपुर, पूरे देश में 1 जून से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। इसके बाद धीरे-धीरे रेलवे पटरी पर आएगा। अन्य ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। ऐसे में किसी भी रेल मंडल में रैक और कोचों की कमी ना हो इसलिए रेल मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड ने हाल ही में बनाए गए आइसोलेशन कोचों को फिर से सामान्य कोच में तब्दील करने का निर्णय लिया है। जबलपुर रेल मंडल को इसके आदेश भी दे दिए गए हैं। आदेश मिलने के बाद जबलपुर रेल मंडल द्वारा तैयार किए गए आइसोलेशन कोचों में से 60 प्रतिशत कोचों को सामान्य कोच में तब्दील करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
7 अप्रैल को बना लिए गए थे सभी कोच
कोरोना संक्रमण के चलते रेल मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड ने सभी रेल मंडलों को आइसोलेशन कोच निर्माण के आदेश दिए थे। जिसके बाद आइसोलेशन कोच निर्माण शुरू हुआ। 7 अप्रैल को जबलपुर मंडल में 27 आइसोलेशन कोचो का निर्माण कर लिया गया था।
15 फिर से बनेंगे सामान्य कोच
रेल मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद 60 प्रतिशत आइसोलेशन कोचों को सामान्य कोच में तब्दील करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत जबलपुर रेल मंडल के 15 आइसोलेशन कोचों को सामान्य कोच में तब्दील किया जा रहा है। इसके बाद जबलपुर रेल मंडल में आइसोलेशन कोचों की संख्या 12 बचेगी।
ऐसे हैं कोच
कोच में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के केबिन के साथ अस्थाई लैब है। प्रत्येक आइसोलेशन कोच के शुरू के दो केबिन डॉक्टर और स्टाफ के लिए आरक्षित हैं। एक तरफ के बाथरूम को लैब के रूप में तब्दील किया गया था। प्रत्येक कोच में दो ऑक्सीजन सिलेंडर रखे गए थे। स्लीपर कोच में दोनों तरफ तीन-तीन और सामने की तरफ दो बर्थ होती हैं। बीच की बर्थ को हटा दिया गया था। सामने की दो बर्थ का उपयोग मरीजों के लिए नहीं किया जाना था। खिड़कियों में मच्छरदानी भी लगाई गई थी।
ऐसे होना हैं उपयोग
आवश्यकता पडऩे पर जिला प्रशासन दूरदराज के कोरोना संक्रमित को इन कोचों से लाने-ले जाने का कार्य कर सकता है। कुछ समय पूर्व आइसोलेशन कोचों के एक रैक को हाल ही में तैयार हुए प्लेटफार्म क्रमांक एवं पर रखा गया है ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसे तत्काल कहीं भी लाया ले जाया जा सके।
वर्जन
रेल मंत्रालय के आदेश के बाद जबलपुर रेल मंडल के 60 प्रतिशत आइसोलेशन कोचो को सामान्य कोचों में तब्दील किया जा रहा है। इसके तहत जबलपुर रेल मंडल में 15 आइसोलेशन कोच फिर से सामान्य कोच में तब्दील कर दिए जाएंगे।
संजय विश्वास, डीआरएम, जबलपुर रेल मंडल