इटली की युवतियों ने गाए वैदिक मंत्र, देखते रह गए लोग - देखें वीडियो
जबलपुर. सिविक सेंटर स्थित बगलामुखी मठ में मंत्रोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इटली से आए माही कृष्ण लीला ग्रुप ने सनातन भजनों की आध्यात्मिक ध्वनियों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आयोजन भाजपा प्रदेश सह संयोजक विदेश सम्पर्क विभाग डॉ. सुधांशु गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ। ग्रुप ने श्रीराम स्तुति, शिव तांडव स्त्रोत, मां बगलामुखी स्त्रोत और दुर्गा स्तुति आदि प्रमुख सनातनी स्तुतियों की प्रस्तुति दी। बगलामुखी सिद्ध पीठ के मुख्य पुजारी ब्रह्मचारी चैतन्यानंद ने कलाकारों को आशीर्वाद प्रदान किया।
बगलामुखी मठ में मंत्रोत्सव, इटली से आए कलाकारों ने प्रस्तुत किया आध्यात्मिक संगीत
इस अवसर पर अश्वनी परांजपे, आलोक मिश्रा, शशिकांत शुक्ला, संदीप जैन, रूपा राव, योगेश अग्रवाल, हर्षित सिंघई, योगेश बिलोहा, अभिषेक तिवारी,संतोष लालवानी, रंजीत ठाकुर, विध्येश भापकर, संजय नहातकार, श्रीकांत साहू, हरीश ठाकुर, भवानी अग्रवाल मौजूद थे।