जबलपुर

भाजपा पार्षदों की पुलिस से झड़प, जल भराव और पानी के संकट पर कर रहे थे प्रदर्शन – देखें वीडियो

भाजपा पार्षदों की पुलिस से झड़प, जल भराव और पानी के संकट पर कर रहे थे प्रदर्शन - देखें वीडियो  

less than 1 minute read
Jul 05, 2023
jabalpur BJP councillor

जबलपुर. नर्मदा किनारे शहर प्यासा, शहरवासियों को पानी दो। नगर सरकार जलभराव से राहत दिलाओ। मंगलवार को इन मांगों को लेकर विपक्ष ने नगर निगम मुख्यालय घेरा। भाजपा पार्षद मटके लेकर पहुंचे। शहर में समूची व्यवस्था चरमराने का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, अन्य पार्षद व भाजपा नेता पुलिस की बेरीकेडिंग पार करते हुए निगम के गेट पर चढ़ गए। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प हुई।

विपक्ष ने नगर निगम मुख्यालय घेरा

कमलेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। लेकिन महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू घर से नहीं निकले। उनका कहना था पिछली नगर सरकार के कार्यकाल में नगर में पानी की 16 नई टंकी बनी थीं। उनसे भी शहरवासियों को पानी नहीं दिया जा रहा है।

विपक्षी पार्षदों ने चेताया कि सप्ताहभर में अगर जल संकट का निवारण नहीं होता है तो वे महापौर कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे। निगम के घेराव में विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, अंचल सोनकर शामिल थे।

Published on:
05 Jul 2023 11:59 am
Also Read
View All

अगली खबर