6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर कलेक्टर कोरोना पॉजिटिव, एक महिला की मौत, शहर में दहशत

जबलपुर कलेक्टर कोरोना पॉजिटिव, एक महिला की मौत, शहर में दहशत

2 min read
Google source verification
corona.png

jabalpur collector karmveer sharma

जबलपुर। शहर में कोरोनावायरस भी होता नजर आ रहा है। सोमवार को कलेक्टर कर्मवीर शर्मा सहित कोरोना के 44 नए मरीज मिले। इनमें 35 वर्षीय एक महिला की मौत भी हो गई है। यह जिले में लगभग 1 महीने बाद कोरोना से मौत है। इससे पहले रिकॉर्ड में 13 फरवरी को संक्रमण से आखरी मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग को सोमवार को 892 कोरोनावायरस के नमूने की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें कलेक्टर के नमूने की जांच रिपोर्ट भी शामिल है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एहतियातन उनके संपर्क में आने वाले लोगों की रिपोर्ट जांच में ली जा रही है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है। जबलपुर में अब तक कुल संक्रमित की संख्या 1711 4 हो गई हैं। वही स्वस्थ होने पर 30 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

कोरोना से मृत महिला के वार्ड में भर्ती 22 मरीज क्वारंटीन, नमूने लिए
शहर में कोरोना से लगभग एक महीने बाद हुई मौत के बाद सोमवार को विक्टोरिया अस्पताल में हडक़म्प मचा रहा। महिला अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती थी। उसमें 22 अन्य मरीज भी भर्ती थीं। आनन-फानन में वार्ड में अन्य लोगों की आवाजाही रोक दी गई। वार्ड में भर्ती मरीजों, चार स्टाफ नर्स और महिला के सम्पर्क में आए परिजन के नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए। जांच रिपोर्ट आने तक वार्ड के मरीजों को वहीं क्वारंटीन किया गया है।
35 वर्षीय महिला को दस्त होने की शिकायत पर रविवार को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसे हल्का बुखार था। डायबिटीज से पीडि़त थी। सोमवार सुबह सांस लेने में समस्या होने पर ऑक्सीजन पर रखा गया। संदिग्ध लक्षण पर कोरोना रैपिड टेस्ट किया गया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए नमूने लेने से पहले ही महिला की मौत हो गई।शहर में नए कोरोना मरीज की संख्या बढऩे और महिला की मौत के बाद अस्पताल में कोविड आइसोलेशन वार्ड खोलने की कवायद शुरू हो गई है।

सोमवार को एक महिला की उपचार के दौरान मौतहुई है। वह मधुमेह से पीडि़त थी। उसकी रैपिड टेस्ट रिपोर्टपॉजिटिव आई है। आरटीपीसीआर टेस्ट नहीं हुआ था। डेथ ऑडिट के बाद मृत्यु के स्पष्ट कारणसामने आएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से महिला के शव का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के तहत कराया गया है।

- डॉ. मनीष कुमार मिश्रा, जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी