5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर की बेटी बनी Miss India Glam Photogenic

-बोली Miss India Glam Photogenic, मेरा सपना पूरा हो गया

less than 1 minute read
Google source verification
Mrs India Glam Photogenic Sneha Jaiswal

Miss India Glam Photogenic Sneha Jaiswal

जबलपुर. शहर की बेटी ने शहर को नए साल में ढेर सारी खुशियां दी हैं। आधारताल स्थित स्कूल स्प्रिंग डे की छात्रा रही स्नेहा जायसवाल Miss India Glam Photogenic चुनी गई हैं। इस उपलब्धि के बाद उन्होंने कहा कि, "मेरा सपना पूरा हो गया। मेरी मेहनत सफल हो गई।"

सेंट अलायसियस सदर की बीकॉम की छात्रा स्नेहा की मां सरिता जैसवाल सिंगल मदर हैं। मां ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया। परिवार में कुछ लोग जरूर बोलते थे कि ये क्या काम कर रही हो। ये अच्छी फील्ड नही होती। स्नेहा कहती हैं कि, मैंने सोच लिया था कि मुझे इसी में कुछ करके दिखाना है, जिस पर सभी को गर्व हो। अब मेरा सपना पूरा हो गया। अच्छा लग रहा है, मेरी मेहनत सफल हो गई। बता दें कि 31 दिसंबर को Miss India Glam Photogenic चुना गया। यह आयोजन जयपुर में हुआ था।

स्नेहा का कहना है कि वो फैशन ब्लॉगिंग से जुड़ी हैं। इसी फील्ड से उन्हें इस प्रतियोगिता के बारे में पता चला। खुद को हमेशा अपडेट रखा तो कुछ ज्यादा तैयारी की जरूरत नही पड़ी। स्नेह बताती हैं कि वो तो यहां कुछ सीखने के उद्देश्य से आई थीं। इस उपलब्धि ने उनके इरादों को और भी पक्का कर दिया है। आगे भी वे फैशन ब्लॉगिंग से जुड़ी रहेंगी। शहर की अन्य लड़कियों से स्नेह कहना चाहती हैं कि कभी हिम्मत न हारें और अपने लक्ष्य से न भटकें। सफलता जरूर मिलेगी।