5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर: इंजीनियरिंग कॉलेज में अब होगी मैकेटानिक्स एवं एआई की पढ़ाई

देश के चुनिंदा संस्थानों शामिल हो जाएगा जेईसी, सीएम कर सकते हैं घोषणा

less than 1 minute read
Google source verification
engineering college

engineering college

जबलपुर। जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में दो नई विधाओं में इस वर्ष से पढ़ाई कराई जाएगी। यहां मैकेटानिक्स एवं एआई विषय शुरू किए जा रहे हैं। ये विषय कुछ चुनिंदा राष्ट्रीय संस्थानों में ही उपलब्ध हैं। प्रदेश में यह पहला शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज होगा जो इन विषयों में चार वर्षीय पढ़ाई शुरू कराएगा।
सत्र 2021-22 से कॉलेज प्रबंधन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) एंड डेटा साइंस और मैकेटानिक्स में स्नातक कोर्स प्रारम्भ करेगा। जेईसी के स्थापना दिवस इसकी घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की जा सकती है।

फिलहाल 60-60 सीट
ये कोर्स फिलहाल 60-60 सीट से शुरू किए जाएंगे। इसके बाद बढ़ाकर 100-100 सीट की जाएंगी। मैकेटानिक्स कोर्स को इलेक्ट्रानिक्स एवं मैकेनिकल का संयुक्त वर्जन होगा। जबकि आर्टिफिशियिल इंटेलीजेंसी डेटा साइंस की सभी कार्यों में बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए छात्रों के लिए बेहद उपयोगी होगा। बीटैक इन मैकेटानिक्स एवं बीटैक इन आॢटफिशयल इंटेलीजेंसी का चार वर्षीय पाठयक्रम होगा। कॉलेज में अध्ययन के लिए नए कक्ष और अन्य तकनीकी सुविधाएं तैयार कराई जा रही हैं।

तेजी से बढ़ रही डिमांड
इलेक्ट्रानिक्स विभाग के प्रमुख डॉ. प्रशांत जैन कहते हैं कि ये दोनों विषय आज के समय के अनुसार आधुनिक हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे विषयों की डिमांड बढ़ी है। एक तरह से इंसानों की तरह कम्प्यूटरों का काम करना है अर्थात किसी मशीन से जो हम पूछेंगे वह उसकी जानकारी दे देगा। मैकोटॉनिक्स में इलेक्ट्रानिक्स, रोबोटिक, कम्प्यूटर आदि का समायोजन है। इन दोनों का दायरा देश और विदेशों में है। रोजगार के अवसर की बेहतर गुंजाइश है।

वर्तमान आवश्यकताओं और जरूरतों को देखते हुए हम दो नए पाठयक्रमों को शुरू करने जा रहे हैं। सभी आवश्यक तैयारियां कराई जा रही हैं। शासन स्तर पर अनुमति मिल चुकी है।
डॉ. एके शर्मा, प्राचार्य, जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज