
jabalpur flights to delhi, mumbai, hyderabad all india
जबलपुर। अनलॉक में हवाई यात्रा शुरू होते ही फ्लाई की संख्या भी बढ़ गई है। रोजाना सैकड़ों यात्री हवाई यात्रा कर रहे हैं। आने वाले दिनों में फ्लाई और यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। लॉकडाउन के बाद डुमना एयरपोर्ट से विमान सेवाएं शुरू होने पर शुरुआत में फ्लायर्स यात्रा करने से कतरा रहे थे, लेकिन फिर फ्लायर्स का ग्राफ बढऩे लगा। अगस्त में यह ग्राफ एकाएक बढ़ा और सितम्बर तक सामान्य दिनों के करीब पहुंच गया है।जानकारी के अनुसार कोविड-19 संक्रमण के चलते विदेश में रहने और नौकरी या व्यवसाय करने वाले कई परिवार और लोग शहर आ गए थे। अब वे लौटने की तैयारी में हैं। यही कारण है कि जबलपुर से इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानि दिल्ली, मुम्बई और हैदराबाद जाने वालों की संख्या बढ़ रही है। इन शहरों से जबलपुर आने वालों की संख्या भी इन दिनों काफी है।
फिलहाल फ्लाइट फुल
स्पाइस की ओर से रविवार, सोमवार और मंगलवार को हैदराबाद से जबलपुर और जबलपुर से हैदराबाद फ्लाइट संचालित की जा रही है। फिलहाल ये फ्लाइट भी पैक हैं। इसके अलावा मुम्बई और दिल्ली जाने वालों की संख्या भी अधिक है। हालांकि, अभी भी लोगो बहुत जरूरी होने पर ही हवाई यात्रा पर निकल रहे हैं।
ये विमान सेवाएं हैं
दिल्ली जबलपुर दिल्ली
मुम्बई जबलपुर मुम्बई
हैदराबाद जबलपुर हैदराबाद
ये दे रही सेवाएं
स्पाइस जेट, एयर इंडिया
Published on:
16 Sept 2020 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
