27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

jabalpur flyover : छह घंटे का मेगा ब्लॉक, 5 मीटर आगे खिसकेगा केबल स्टे ब्रिज

दिन के साथ रात में भी काम किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने रेल प्रशासन से अनुमति ले ली है। पहला ब्लॉक चार घंटे का होगा। दूसरा ब्लॉक रात में दो घंटे के लिए लिया जाएगा। अभी तक केवल दिन में 4 घंटे का ब्लॉक लिया जाता रहा है।

2 min read
Google source verification
jabalpur flyover

jabalpur flyover

jabalpur flyover : शहर में दमोहनाका- मदनमहल फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मदनमहल स्टेशन पर बने रहे केबल स्टे ब्रिज निर्माण का कार्य भी अंतिम दौर में पहुंच गया है। शुक्रवार को दो ब्लॉक लिए जाएंगे। दिन के साथ रात में भी काम किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने रेल प्रशासन से अनुमति ले ली है। पहला ब्लॉक चार घंटे का होगा। दूसरा ब्लॉक रात में दो घंटे के लिए लिया जाएगा। अभी तक केवल दिन में 4 घंटे का ब्लॉक लिया जाता रहा है।

jabalpur flyover : सुबह शुरू होगा काम

कार्यपालन यंत्री शिवेंद्र सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान क्रेन की मदद से ब्लॉक को 5 मीटर आगे बढ़ाया जाएगा। केबल स्टे ब्रिज का काम शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे से शुरू होगा। यह दोपहर 12.30 बजे तक चलेगा। इस तरह कुल चार घंटे काम होगा। इसके बाद शाम को 6.30 बजे से 8 बजे तक दोबारा से ब्लॉक लिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने एजेंसी को जल्द से जल्द काम खत्म करने के निर्देश दिए हैं। पांच माह से मदन महल स्टेशन पर निर्माण कार्य किया जा रहा है

jabalpur flyover : धीमी गति से निकलेंगी ट्रेनें

रेलवे के अनुसार ब्लॉक लेने के दौरान ट्रेनें प्रभावित नहीं रहेंगी। उन्हें धीमी गति से निकाला जाएगा। रेल प्रशासन ने ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन या निरस्त नहीं किया है। पिछली बार कटनी- इटारसी पैसेंजर ट्रेन, नैनपुर- जबलपुर पैसेंजर ट्रेन, रानीकमलापति आधारताल इंटरसिटी जैसी ट्रेन प्रभावित हुई थीं।