6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

jabalpur hawala : इस शहर में होता है करोड़ों का कारोबार, देशभर के नेटवर्क का लिंक मिला

हवाला कारोबारी समेत अन्य की कॉल डिटेल्स की जांच शुरू  

2 min read
Google source verification
hawala.jpg

jabalpur hawala

जबलपुर। जीआरपी को सुनरहाई स्थित चौधरी ट्रेडर्स की ओर से रोजाना करोड़ों रुपए यहां से वहां करने की सूचना मिली है। यह भी सुराग लगा है कि चौधरी ट्रेडर्स के संचालक अशोक चौधरी के हवाला कारोबार का नेटवर्क देशभर में फैला है। अशोक यह काम किस-किस की मदद से करता था, उसके इस काले धंधे में और कौन-कौन शामिल हैं, इसका पता लगाने के लिए जीआरपी टीम ने अशोक के कॉल डिटेल्स की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कॉल डिटेल्स में शहर सहित प्रदेश और प्रदेश के बाहर के कई नम्बर शामिल हैं, जिनसे अशोक चौधरी की बातचीत होती थी। आशंका जाहिर की जा रही है कि या तो वे व्यापारी हो सकते हैं या फिर हवाला नेटवर्क को ही संचालित करने वाले अन्य लोग।

चौधरी ट्रेडर्स के संचालक का देशभर में नेटवर्क होने की जीआरपी को मिली सूचना

रकम पर किसी ने नहीं किया दावा
पिछले तीन दिनों से इतनी बड़ी रकम जीआरपी के पास है, लेकिन अभी तक किसी ने रकम पर अपना दावा पेश नहींं किया है। इससे जीआरपी और पुख्ता हो गई है कि हो न हो या रकम हवाला की है।

आधा दर्जन नम्बरों पर सर्विलांस
जीआरपी इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। इसके लिए अशोक चौधरी, रकम के साथ पकड़े गए थानाराम समेत लगभग आधा दर्जन नम्बरों की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। थानाराम की कॉल डिटेल्स से खुलासा हुआ कि वह कई दिनों से शहर में था।

ये है मामला
जीआरपी की टीम ने गुरुवार रात मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-एक पर राजस्थान के पाली निवासी थानाराम को पकड़ा था। उसके पास से एक करोड़ 27 लाख 20 हजार रुपए व छह किलो चांदी जब्त की गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि यह रकम सुनरहाई स्थित चौधरी ट्रेडर्स के संचालक अशोक चौधरी ने उसे मुम्बई ले जाने के लिए दी थी। यह भी पता चला कि चौधरी ट्रेडर्स में काम करने वाले कई और कर्मचारी यहां से वहां रकम ले जाने का काम करते थे।

एक करोड़ 27 लाख 20 हजार रुपए के साथ पकड़े गए थानाराम समेत अशोक चौधरी व अन्य की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। आपराधिक एंगल पर प्रत्येक बिंदु की जांच की जा रही है।
- सुनील जैन, एसपी, रेल