जबलपुर। आज हर कोई अधिक से अधिक धन प्राप्त करना चाहता है। इसके लिए व्यक्ति कोई भी रास्ता चुनने को तैयार भी हो जाता है। ऐसे में सबसे बड़ी बात ये सामने आती है कि पैसा आता तो है, लेकिन वह रुकता नहीं। स्वाभाविक है जैसे पैसा आता है, वैसे ही उसके जाने का रास्ता भी तय हो जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कुबेर जी की कृपा जिस पर नहीं होती, वह कितना भी कर ले पैसा उसके पास नहीं रुकेगा।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार कुबेर जी धन के देवता है इनकी पूजा करने से धन संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है जो लोग धन संबंधित परेशानी का सामना अपने जीवन में कर रहे है, उन्हे जरुर कुबेर देवता को स्थापित करके नियमित रुप से पुजा करनी चाहिये।