5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम की करवट: झूमकर बरसे बदरा आधे घंटे में हुई 1 इंच बारिश, आज फिर धूप खिली

मौसम की करवट: झूमकर बरसे बदरा आधे घंटे में हुई 1 इंच बारिश, आज फिर धूप खिली

less than 1 minute read
Google source verification
Weather Forecast: Alert for rain in many states in india

देश के कई इलाकों में अभी बारिश की संभावना जताई गई है।

जबलपुर। शहर में गुरुवार की भोर ने कई दिनों की उम्मीद पूरी की। लोगों की आंख खुली तो मौसम बदला मिला। झमाझम बारिश और शीतल हवा के झौंके से सुबह की शुरुआत हुई। उत्तर प्रदेश के ऊपर बनें कम दबाव के क्षेत्र ने शहर को भिगोया। तीस से चालीस मिनट में ही करीब एक इंच पानी बरसा। मानसून की दस्तक के बाद लंबे अरसे बाद यह राहत की बूंदी टपकीं। सुबह आधे से पौन घंटे की बारिश के बाद काले बादलों का डेरा रात तक बना रहा। बादलों का साया और नमी भरी हवा चलने से पूरे दिन मौसम शीतल बना रहा है। उमस-गर्मी से बेचैन लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को फिर मौसम बदला और धूप खिल गई। जिससे उसम बढ़ गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से शहर में बारिश हुई। हिमालयन क्षेत्र में ऊपर की ओर गई ट्रफ लाइन अब तराई वाले क्षेत्रों की ओर लौट रही है। गुरुवार को शहर में सुबह साढ़े आठ बजे से पहले करीब 29 मिमी बारिश रेकॉर्ड हुई है। दिन में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। सुबह से शाम के बीच 29.7 मिमी बारिश के साथ जिले में कुल वर्षा का आंकड़ा बढकऱ 255.1 मिमी हो गया है।

सामान्य के बराबर पारा : आधे घंटे की बारिश और बादलों के डेरा डाले रहने से पारे के तेवर गुरुवार को नरम पड़े। कई दिनों से सामान्य से ऊपर चल रहा तापमान गुरुवार को सामान्य के बराबर रहा। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। दोनों स्तर पर ही तापमान सामान्य के बराबर बना रहा। गुरुवार को आद्र्रता सुबह के समय 95 प्रतिशत और शाम को 78 प्रतिशत थी।