1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर अग्निकांड: तीन डॉक्टर्स और मैनेजर पर दस-दस हजार का इनाम

न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में आग लगने से हुई है 8 लोगों की मौत  

less than 1 minute read
Google source verification
Jabalpur massive fire

Jabalpur massive fire

जबलपुर। न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में आग लगने से आठ लोगों की मौत के मामले में फरार अस्पताल के तीन डायरेक्टर्स शीतलपुरी उखरी निवासी डॉ. निशिंत गुप्ता, शीतलामाई निवासी डॉ. संजय पटेल, संजीवनी नगर निवासी डॉ. सुरेश पटेल और मैनेजर त्रिमूर्ति नगर निवासी विपिन पाण्डे के खिलाफ दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। गुरुवार को एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार छापामारी कर रही है।

तीनों फरार डॉक्टर्स अस्पताल में 25-25 प्रतिशत के पार्टनर हैं। घटना के बाद तीनों डॉक्टर्स अस्पताल के आसपास मौजूद थे। जानकारी के अनुसार डॉ. सुरेश पटेल मूलत: नरसिंहगढ़ का रहने वाला है। उसकी तलाश के लिए एक टीम दमोह के नरसिंहगढ़ भी गई है।

राख, बिसरा व अन्य चीजें की प्रिजर्व
घटना की जांच के लिए मृतकों के बिसरा को प्रिजर्व किया गया है। एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से राख, जले हुए टुकड़े, जनरेटर के आसपास के अवशेष, तारों के अवशेष आदि जब्त किए हैं। जिन्हें जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा।

न्यू लाईफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का मालिक गिरफ्तार
आग लगने के कारण आठ लोगों की मौत और पांच लोगों के घायल होने के मामले में न्यू लाईफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के फरार डायरेक्टर डॉ. संतोष सोनी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। संतोष सोनी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह शहर से भागने की फिराक में था। प्राथमिक पूछताछ में गिरफ्तार डॉ. सोनी ने बताया कि घटना के बाद से वह शहर में ही ठिकाने बदल-बदल कर छिप रहा था। मामले में फरार अन्य तीन डायरेक्टर डॉ. निशिंत गुप्ता, डॉ. सुरेश पटेल और डॉ. संजय पटेल समेत मैनेजर विपिन पाण्डे का टीमें पता लगा रही हैं। सभी आरोपियों पर विजय नगर थाने में गैर इरादतन हत्या और आपराधिक मानव वध का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Story Loader