
jabalpur Municipal Corporation
जबलपुर. वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले आर्थिक संकट से जूझ रहे नगर निगम ने वसूली के लिए सख्ती की तैयारी शुरू कर ली है। नगर निगम तीन हजार से ज्यादा बकाएदारों को नोटिस जारी करेगा। 50 हजार और उससे अधिक राशि बकाया है। इसके अलावा निगम के राजस्व अधिकारियों को सुबह से घर-घर जाकर कर वसूली का लक्ष्य भी दिया जा रहा है। नगर निगम का इस वित्तिय वर्ष में वसूली का टारगेट 50 फीसदी भी नहीं पहुंच सका है।
साल भर सुस्ती, अब खजाना भरने बड़े बकायादारों को जारी करेंगे नोटिस
कमजोर प्रदर्शन पर होगी कार्रवाई
नगर निगम के राजस्व, सहायक राजस्व अधिकारियों को कहा गया है कि वे सुबह से ही क्षेत्र के भ्रमण पर निकलें। करदाताओं से बकाया राशि नगद, चेक या अन्य माध्यमों से लेकर उसका विवरण अपडेट करें। निगम ने वसूली में फिसड्डी रहने वाले राजस्व अधिकारियों पर भी कार्रवाई की बात कही है।
बडे बकाएदारों को नोटिस जारी करके कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के कर वसूली काउंटर अवकाश के दिनों में खोले जाएंगे। 50 हजार से ज्यादा बकायादारों को वसूूली के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।
पीएन संखेरे, उपायुक्त राजस्व, नगर निगम
नगर निगम को इस वर्ष साफ्टवेयर की गड़बडी से भी नुकसान हुआ। इस कारण समय पर कर जमा नहीं किए जा सके। सॉफ्टवेयर सही हुआ, लेकिन इसके बाद भी वसूली रफ्तार नहीं पकड़ सकी। नगर निगम का कुल वसूली का लक्ष्य सम्पत्ति कर, जलकर, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शामिल है। लेकिन, इस वर्ष अभी तक यह लक्ष्य 88 करोड़ रुपए तक ही पहुंच सका है। इसमें सम्पत्ति कर 65 करोड़, जल कर 20 करोड़, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में तीन करोड़ की वसूली हुई है। आखिरी के एक माह में निगम को खजाना भरने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रहीं है। निगम के अधिकारियों के अनुसार दो लाख 11 हजार 2 सौ 43 करदाताओं से वसूली की जानी है। इसके लिए करदाताओं को व्यक्तिगत तौर पर कॉल भी किए जा रहे हैं।
Published on:
27 Feb 2024 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
