scriptऑक्सीजन लेने पर नगर निगम ने लगाया टैक्स, उजड़े पार्क उद्यान से कर रहा वसूली- देखें वीडियो | jabalpur municipal corporation start garden tax from 2021 new year | Patrika News
जबलपुर

ऑक्सीजन लेने पर नगर निगम ने लगाया टैक्स, उजड़े पार्क उद्यान से कर रहा वसूली- देखें वीडियो

ऑक्सीजन लेने पर नगर निगम ने लगाया टैक्स, उजड़े पार्क उद्यान से कर रहा वसूली- देखें वीडियो

जबलपुरDec 31, 2020 / 12:34 pm

Lalit kostha

bharwal.jpg

jabalpur municipal corporation

जबलपुर। जबलपुर नगर निगम द्वारा पार्क में एंट्री के लिए लगाए गए टैक्स का विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को भंवरताल गार्डन में मॉर्निंग वॉक करने वालों ने निगम के इस निर्णय का विरोध किया है। उनका कहना है कि इस तरह की वसूली से नगर निगम शुद्ध ऑक्सीजन पर टैक्स लगाना बहुत गलत निर्णय है। बाकी लोगों से लिए जाने वाला शुल्क सही है, पर सुबह घूमने आने वालों से पैसा नहीं लिया जाना चाहिए।

निगम का खजाना भरने की जुगत, फैसले से लोग नाखुश
बेजार हैं शहर के पार्क-उद्यान, फिर भी लगा दिया मोटा शुल्क
आमोद-प्रमोद के साधन मुहैया कराना नगर निगम की है जिम्मेदारी

 

शहर में कॉलोनियों से लेकर वार्डों में साढ़े तीन सौ से ज्यादा उद्यान हैं। करोड़ों का बजट और विभाग के पास अलग से अमला होने के बावजूद ज्यादातर उद्यान बेजार हैं। उनका ठीक ढंग से रखरखाव ही नहीं हो रहा है। दूसरी ओर गिनती के जिन उद्यानों में सुविधाएं विकसित की हैं, उनमें सुबह-शाम टहलने पहुंचने वालों से लेकर बच्चों पर भी मोटा शुल्क लाद दिया गया है। जबकि, शहरवासियों को आमोद-प्रमोद के साधन मुहैया कराना नगर निगम की जिम्मेदारियों में शामिल है।
बच्चों को खेलने के लिए जगह चाहिए, लेकिन आबादी के मुकाबले निगम ने नगर में ऐसे स्थल विकसित नहीं किए। बच्चे खेलने के लिए शैलपर्ण, भंवरताल, गुलौआताल और डुमना नेचर पार्क पहुुंचते हैं, लेकिन अब पांच साल से ज्यादा उम्र के बच्चों और युवाओं के लिए सुबह के समय भी इन स्थलों में प्रवेश पर शुल्क लगा दिया गया है। साइकिल व वाहन से आने पर स्टैंड शुल्क भी चुकाना होगा।

Home / Jabalpur / ऑक्सीजन लेने पर नगर निगम ने लगाया टैक्स, उजड़े पार्क उद्यान से कर रहा वसूली- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो