28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर लाइव अपडेट: अन्नू ने ख़त्म किया कांग्रेस का सूखा, 18 साल बाद भाजपा का किला ढहाया – देखें वीडियो

कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू 38 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं

4 min read
Google source verification
Election Result Live Updates

Election Result Live Updates

जबलपुर। जबलपुर। नगर निगम पर पिछले दो दशकों से राज कर रही भाजपा का किला शायद इस बार ढहने की कगार पर है। पल पल आ रहे रुझानों से ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस बार कांग्रेस शहर पर राज करेगी। कांग्रेस के विधायकों व पूर्व मंत्रियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। वहीं भाजपा खेमा शांति बनाए हुए है। 2.40 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू 38 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। अन्नू को 195887 वोट और भाजपा महापौर प्रत्याशी डॉ. जितेन्द्र जामदार को 157445 वोट मिले हैं। वहीं वार्डों में भी कांग्रेसी उम्मीदवारों ने बराबर की टक्कर दे रखी है। दोपहर तक आए रुझानों से कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। हालांकि अभी पक्के तौर पर दावा नहीं किया जा सकता है। अभी वोटों की गिनती जारी है। मतगणना केन्द्र के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। प्रत्याशियों की धडकऩें घटती बढ़ती नजर आ रही हैं। हर पल की अपडेट के लिए लोग सोशल मीडिया पर बने हुए हैं।

latest update

2.40 pm-
195887 अन्नू
157445 डॉ जामदार
38442 वोटों से अन्नू आगे

01 pm-

126357 अन्नू, 101478 डॉ जामदार 25 हजार से आगे अन्नू

वार्ड में कौन आगे यहां जाने

1- भाजापा- 450 आगे
2- भाजपा-
3-भाजपा-
4- कांग्रेस- 1300 से आगे
5- कांग्रेस
6-भाजपा- 900 से आगे
7-भाजपा- 776
8-भाजपा-1500
9-भाजपा- 270
10-भाजपा-215
11-भाजपा-
12-भाजपा-398
13-कांग्रेस- 198
14- कांग्रेस-550
15-कांग्रेस- 800
16-भाजपा-700
17- कांग्रेस- 750
18- कांग्रेस-713
19- भाजपा-110
20- कांग्रेस-1500
21-भाजपा- 2700
22-कांग्रेस -436
23- कांग्रेस- 2 हजार 583
24-भाजपा-350
25- कांग्रेस- 400
26- कांग्रेस-500
27-भाजपा-662
28-भाजपा-839
29- बसपा- 203
30- बसपा-200
31- भाजपा-1200
32- कांग्रेस-2050
33- कांग्रेस-164
34- कांग्रेस- 650


35- भाजपा-900
36-
37-
38-
39-
40-
41- कांग्रेस-1000
42-भाजपा-570
43-
44-
45-
46- कांग्रेस-14
47- कांग्रेस-1300
48-कांग्रेस-150
49-निर्दलीय-
50- कांग्रेस-600
51- एमआईएम-241
52- कांग्रेस- 45
53- भाजपा- 1700
54- कांग्रेस-1300
55-भाजपा- 1000 से आगे

12 noon-
कांग्रेस के जगत बहादुर अन्नू - 89178
भाजपा डॉ जामदार - 70781

11.45 am -

कांग्रेस के जगत बहादुर अन्नू लगातार आगे।

बढ़त 16 हजार हुई।

निर्णायक बढ़त की ओर

ward update

72 बीजेपी अर्चना सिसोदिया आगे

73 सतेंद्र चौबे कांग्रेस आगे

76 कांग्रेस गार्गी यादव आगे

77 बीजेपी के योगेंद्र उइके आगे

79 भाजपा आगे

6 बीजेपी आगे

75 कांग्रेस आगे लक्ष्मी गोंटिया आगे

68 कांग्रेस वत्सलता मिश्रा आगे

18 कांग्रेस आगे सिंगरौल

7 में बीजेपी आगे

65 बीजेपी आगे

8 में बीजेपी आगे

14 कांग्रेस आगे

63 से बीजेपी आगे

71 कांग्रेस आगे

56 से निर्दलीय आगे

35 नंबर से कमलेश अग्रवाल आगे

31 से बीजेपी आगे

45 से कांग्रेस आगे

52 नंबर से बीजेपी आगे

46 से कांग्रेस आगे

7 नंबर से बीजेपी आगे

एक नंबर से कांग्रेस आगे

36 से कांग्रेस आगे

11 am-

जबलपुर 79 वार्डों का अपडेट

भाजपा कॉग्रेस में काँटे की टक्कर

28 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी आगे

32 वार्डों में कॉग्रेस आगे

1 वार्ड में शिवसेना आगे

संबंधित खबरें

2 वार्ड में निर्दलीय आगे

बाक़ी वार्डों में काँटे की टक्कर

10.55 AM-

तीन राउंड ख़त्म होने तक कॉग्रेस को 6711 वोट से आगे

कॉग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह को मिले 33601 वोट

भाजपा प्रत्याशी को मिले 26890

10.40 AM -

5000 वोट से आने आगे, अन्नू को 20055 जामदार को 15704 वोट मिले

10.30 am -

लगातार हो रहे डाटा अपडेशन के तहत कांग्रेस के प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह को अब तक 14671 मत प्राप्त हो चुके हैं .इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ जितेंद्र जामदार को 11575 मत प्राप्त हुए हैं

10 am-

अभी तक महापौर और पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए लगभग मतदान केंद्रों पर दो राउंड की मतगणना हो रही है. करीब 15 मतदान केंद्र में में जब आकलन किया गया तो कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू को लगभग 3538 और भाजपा महापौर प्रत्याशी डॉक्टर जामदार को लगा 2998 मत मिले हैं



नगर सरकार के लिए महापौर और पार्षदों के नाम आज तय हो जाएंगे। रविवार सुबह नौ बजे से नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण की मतगणना शुरू हो गई है। नगर निगम जबलपुर के 79 वार्डों के वोटों की गिनती राइट टाउन में एमएलबी कन्या शाला परिसर में हो रही है। नगर पालिका सिहोरा, नगर पालिका पनागर, नगर परिषद बरेला और भेड़ाघाट में हुए चुनाव के परिणाम उनके मुख्यालय से घोषित होंगे। लोगों को अब रिजल्ट आने का बेसब्री से इंतजार है।

नगर निगम जबलपुर के आम निर्वाचन के तहत महापौर और सभी वार्डों के पार्षद पद के लिए मतगणना की शुरुआत निर्वाचन कत्र्तव्य मतपत्रों (ईडीबी) की गिनती से शुरू हुई है। इसके साथ ही ईवीएम के मतों की गणना शुरू होगी। मतगणना के लिए स्कूल भूतल के आठ और प्रथम तल के नौ कक्षों का उपयोग किया जा रहा है।

हर टेबल पर एक वार्ड की गिनती

महापौर एवं पार्षद पद के मतों की गणना एक साथ वार्डवार हो रही है। ईवीएम वाले 16 कमरों में बारह में 5-5 टेबल और एक कक्ष (कक्ष क्रमांक-15) में चार टेबल लगाई गई हैं। हर टेबल पर एक वार्ड के मतों की गिनती की जा रही है। इसी तरह ईडीबी की गिनती के लिए उपयोग होने वाले कमरें में पांच टेबल लगाई गई हैं।

500 से ज्यादा कर्मचारी लगे
निगम चुनाव के परिणाम की प्रक्रिया में लगभग 500 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसमें लगभग 250 कर्मचारी मतगणना में लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर और दो मतगणना सहायक काम कर रहे हैं।