
जबलपुर हिट एंड रन। पानी लेने रुके थे पिता-पुत्र। विजुअल एआई जनरेटेड।
Jabalpur hit and run: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक कार चालक ने तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मध्यप्रदेश के जबलपुर में बुधवार को सुबह यह वारदात हुई है। कार चालक नशे की हालत में था और कार को तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात हुई। गढ़ा पुलिस थाना क्षेत्र में धनवंतरी नगर चौक के पास यह घटना हुई।
नगर पुलिस अधीक्षक आशीष जैन ने मीडिया को बताया कि गणेश प्रसाद कुशवाह (38) और उनके बेटे शुभम (15) एक शादी में शामिल होने के लिए एक इलाके में आए थे। जब वे अपने गृह नगर महाराजपुर लौट रहे थे, तभी पानी खरीदने के लिए एक दुकान के सामने मोटरसाइकिल से रुक गए। पुलिस के मुताबिक पिता और पुत्र जब अपनी बाइक के पास खड़े थे, तभी वहां पर तेज रफ्तार कार आई और सड़क किनारे खड़े पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। साथ ही पंकज साहू (30) को भी टक्कर मार दी। पंकज भी अपनी दोपहिया वाहन के साथ उसी जगह पर रुका हुआ था।
घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने पंकज और गोपाल को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शुभम की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक कार चालक रंझी इलाके का रहने वाला है और उसे पकड़ लिया गया है। मेडिकल जांच कराई गई है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। आरोपी कार चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कार चालक नशे की हालत में था। लोगों का कहना है कि अक्सर इस इलाके में पुलिस चैकिंग होती है, इसके बावजूद भी ऐसी घटना हो गई। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
जबलपुर में इस घटना ने सभी का दिल दहला दिया। शराब के नशे में एक रईसजादे ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक नशे में था और गाड़ी की रफ्तार पर कोई कंट्रोल नहीं था। पुलिस इस रईसजादे के बारे में जानकारी जुटा रही है। कार का नंबर है MP20ZB2934.
Updated on:
22 Apr 2026 02:12 pm
Published on:
22 Apr 2026 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
