
Jabalpur. The work of submission of nomination papers continued on Friday for the three-tier panchayat elections. Around 400 nominations were submitted for different posts.
जबलपुर. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला पंचायत सीईओ ने जिले की करीब 294 ग्राम पंचायतों के सचिवों का स्थानांतरण कर दिया है। इनमें वे पंचायत सचिव शामिल हैं, जिनमें उनका गृह ग्राम भी शामिल है। इसी प्रकार बीते 4 वर्षों में लगातार तीन वर्षों से एक ही ग्राम पंचायत में पदस्थ हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
सीईओ ऋजु बाफना के आदेश में जबलपुर तहसील के अंतर्गत करीब 50 ग्राम पंचायतों के सचिवों का तबादला दूसरी पंचायत में किया गया है। इसी प्रकार कुंडम, मझौली, पनागर, पाटन, शहपुरा, सिहोरा आदि तहसीलों के ग्राम पंचायत सचिव भी शामिल हैं। स्थानांतरण आदेश का पालन करने का सख्त निर्देश भी जारी किया गया है।
600 से ज्यादा दाखिल हुए नामांकन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को भी नामांकन पत्रों को जमा करने का काम चलता रहा। लगभग 400 नामांकन अलग-अलग पदों के लिए जमा किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में लगभग 627 नामांकन जमा हो चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा पत्र सरपंच के पद के लिए हैं । आगामी दिनों में इनकी संख्या और बढ़ जाएगी।
मझौली से ज्यादा नामांकन आए
स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के अनुसार अब तक जिला पंचायत सदस्य के लिए 7 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। जनपद सदस्य के लिए 47, सरपंच के 346 तो पंच के लिए करीब 227 प्रत्याशियों ने अलग-अलग जनपद क्षेत्र में नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। पहले एवं दूसरे चरण के लिए मझौली, पाटन और सिहोरा जनपद से अभी ज्यादा नामांकन आए हैं।
डीडी अग्रवाल प्रेक्षक नियुक्त
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतों के आम निर्वाचन के पर्यवेक्षण के लिए जबलपुर जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त कर दिया है। आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी डीडी अग्रवाल को जबलपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए प्रेक्षक तैनात किया है।
Published on:
18 Dec 2021 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
