
फर्जीवाड़ा कर सेना में भर्ती होने की जुगाड़ में लगे 9 युवक गिरफ्तार
जबलपुर. फर्जीवाड़ा कर सेना में भर्ती होने के जुगाड़ में लगे 9 जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसा सेना मुख्यालय, नई दिल्ली से जबलपुर के सैन्य अधिकारियों को भेजे गए पत्र के आधार पर संभव हुआ है। बताया जा रहा है कि इन जालसाजों ने मेजर अजय कपूर आर्मी रिक्रूटमेंट बोर्ड वाराणसी का नियुक्ति पत्र हासिल किया था। अब सेना मुख्यालय से जारी पत्र मिलने के बाद सैन्य अधिकारियों ने गोरखपुर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दस्तावेजों की छानबीन करने के बाद नौ जालसाजों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। सभी जालसाज उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। वे सभी जालसाज 25 जुलाई से सैन्य क्षेत्र स्थित कोविड केयर सेंटर में थे।
इस संबंध में गोरखपुर थाना प्रभारी अर्चना नागर का कहना है कि ग्रेनेडियर रेजीमेंट सेंटर में नायब सूबेदार धर्मवीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा से शिकायत की थी, जिसमें बताया था कि ग्रेनिडियस रेजीमेंट सेंटर में नौ युवक फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर नौकरी पाने के लिए पहुंचे हैं। उन्हें कोरोना प्रोटोकाल के तहत कोविड केयर सेंटर में रखा गया था। क्वारंटीन अवधि समाप्त होने पर उन युवकों के नियुक्ति संबंधी लिफाफों को खोला गया तो उसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं मिले।
इसी बीच 13 सितंबर को एंट्री गेटेड हेड क्वार्टर ऑफ एमओडी आर्मी का पत्र प्राप्त हुआ जिसमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सेना में फर्जी रिक्रूटमेंट रैकेट संचालित होने की जानकारी दी गई थी। पत्र में लिखा है कि मेजर अजय कपूर के नाम से एआरओ लेकर जालसाज घूम रहे हैं। युवकों के दस्तावेज देखे गए तो उसमें भी अजय कपूर के नाम का उल्लेख था।
ऐसे में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शिकायत से संबंधित दस्तावेज सेना से मांगे गए। दस्तावेज मिलने के बाद फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाने पहुंचे जालसाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। थाना प्रभारी नागर ने बताया है कि सेना में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का पता लगाया जा रहा है। एसपी के निर्देश पर जल्द ही जांच के लिए पुलिस टीम उत्तर प्रदेश भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी आरोपित फिलहाल सेना के शिंकजे में हैं।
ये हैं जालसाज
1-विकास यादव पता ग्राम रायपुर जिला चंदौली उत्तर प्रदेश
2-गोविंद यादव पता ग्राम नवपुरा जिला चंदौली उत्तर प्रदेश
3-सपन यादव पता ग्राम धनाईपुर रसुलपुर जिला गाजीपुर उत्तरप्रदेश
4-नीतेश यादव पता नारी पंचदेवर जिला गाजीपुर उत्तरप्रदेश
5-अजीत यादव पता ग्राम खुरहान जिला चंदौली उत्तर प्रदेश
6-पंकज कुमार पता ग्राम सोना हवली टरवा, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश
7-उपेंद्र यादव पता ग्राम सोरम सौरभ, जिला गाजीपुर उत्तरप्रदेश
8-अमित यादव पता प्रसाहटा पोस्ट हिंगुटर गढ जिला चंदौली उत्तर प्रदेश
9-सिकंदर खान पता ग्राम तेजपुर कुडा जिला गाजीपुर
Published on:
17 Sept 2021 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
