24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका गांधी को खतरा! जबलपुर में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, जेड प्लस के साथ 200 जवान तैनात

पुलिस को प्रियंका को खतरे के इनपुट मिले हैं जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।जबलपुर के एएसपी समर वर्मा के अनुसार प्रियंका गांधी की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

less than 1 minute read
Google source verification
gandhi_priyanka.png

जबलपुर. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज जबलपुर आ रहीं हैं। वे 10.30 बजे डुमना एयरपोर्ट आएंगी और यहां से नर्मदा पूजन के लिए ग्वारीघाट जाएंगी। नर्मदा पूजन के बाद वे शहीद स्मारक जाएंगी जहां उनकी जनसभा होगी। प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेसियों में उत्साह है। इधर पुलिस ने जबलपुर में प्रियंका की सुरक्षा व्यवस्था और तगड़ी कर दी है। पुलिस को प्रियंका को खतरे के इनपुट मिले हैं जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

जबलपुर के एएसपी समर वर्मा के अनुसार प्रियंका गांधी की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। दरअसल पुलिस को प्रियंका की सुरक्षा को लेकर खतरे के इनपुट मिले हैं। इसलिए जबलपुर में उनकी सुरक्षा और तगड़ी कर दी गई है। प्रियंका गांधी को पहले से जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। जबलपुर में खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था में 200 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं।

इधर 2,000 से अधिक महिलाओं और पुरुषों की रैली झंडा लेकर ग्वारीघाट पहुंची है। महिलाओं को विशेषकर पीली साड़ी में बुलाया गया है। पहली बार महिला धमाल वादकों की टोली पहुंची है। ग्वारीघाट में चार सुरक्षा द्वारों से प्रवेश दिया जा रहा है।

प्रियंका की जनसभा के लिए शहीद स्मारक मैदान में 70 हजार वर्गफीट में पंडाल बनाया है। सभा में भीड़ लाने की जिम्मा जबलपुर के चार विधायकों व मेयर को दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ महाकौशल से कांग्रेस प्रदेश में सत्ता वापसी की राह बनाने की कोशिश में है। कांग्रेस नेता जबलपुर से प्रचार अभियान की शुरुआत को ऐतिहासिक बनाने का दावा कर रहे हैं।