7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर पुलिस की नेक पहल, अब इनकी सुरक्षा का उठाया बीड़ा

-हर सप्ताह ली जाएगी इन लोगो की खोज खबर

2 min read
Google source verification
वृद्धजन (प्रतीकात्मक फोटो)

वृद्धजन (प्रतीकात्मक फोटो)

जबलपुर. स्थानीय पुलिस ने एक नेक कार्य का बीड़ा उठाया है। अब पुलिस शहर के वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने जा रही है। इसके लिए ऐसे वरिष्ठजन जो अकेले रह रहे हैं उनकी सुरक्षा का जिम्मा पुलिस का होगा। इसकी खातिर पुलिस ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रही है।

इसके लिए कोड रेड टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची तैयार करने के लिए आलंबन में आए वृद्धों से भी संपर्क किया जाएगा। वृद्धों की सूची तैयार करने के बाद उन सभी के घरों में कोड रेड की टीम जाएगी और वृद्धों को जागरूक किया जाएगा, ताकि वह किसी ठगी या घटना के शिकार नहीं हो। वहीं जिन वृद्धों की सूची तैयार की जा रही है कि उनके पास कोड रेड के नंबर होगे और हर सप्ताह टीम के सदस्य उनको फोन करके हालचाल पूछेंगे।

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है कि वह अपने थाना क्षेत्र में अकेले रहने वाले वृद्धों के बारे में जानकारी लें। साथ ही यह भी पता करें कि इन वृद्धों के साथ कोई और तो नहीं रह रहा। अगर कोई ऐसा व्यक्ति है तो उसके बारे में भी विस्तृत जानकारी इकट्ठा की जाएगी। मसलन वह कब से उन वृद्ध के घर पर काम कर रहा है, कहां का मूल निवासी है, कोई आपराधिक रिकार्ड तो नहीं है आदि-आदि।

दरअसल ये कार्रवाई वी प्रसाद (उम्र 81 वर्ष) के साथ घटित घटना के बाद शुरू की जा रही है जिसमें एक युवती ने उन वृद्ध दंपति के साथ फ्राड कर उनके बैंक खाते से लाखों रुपये निकाल लिए थे। उस घटना से सबक लेते हुए पुलिस ने ऐसे सभी वृद्धजनों की सुरक्षा का बीड़ा उठाया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मिशन कम्पाउंड निवासी वायलेट प्रसाद 81 के बेटे और बेटी दूसरे राज्य में काम करते हैं। वह अपने पति के साथ रहती हैं। केयरटेकर के लिए उनके पास इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई सुलोचना रैदास गई थी। सुलोचना ने दोनों वृद्ध दंपती का विश्वास जीतकर उनके एटीएम से रुपये लाखों रुपये निकाल लिए। शुक्रवार को ओमती पुलिस ने आरोपी एनकेजे कटनी निवासी सुलोचना को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अब उससे वो रुपये बरामद करने की कोशिश की जा रही है जो उसने वृद्ध दंपति के बैंक खाते से निकाले थे।