संजय गांधी वार्ड में पानी की टंकी बने दो साल साल हो गए, लेकिन राइजिंग लाइन बिछाने का काम आज भी अधूरा है। इसके कारण टंकी नहीं भर पा रही है। वार्ड के मक्का नगर, न्यू अहमद नगर, आजाद नगर, हुसैन नगर, राजीव नगर, न्यू आनंद नगर के 25 हजार से ज्यादा लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के पार्षद मो. कलीम खान ने बताया कि इस वार्ड में प्रतिदिन 40 टैंकर पानी लगता है।