12 करोड़ से तीन सड़कों का होना है निर्माण
प्रभाकर मिश्रा@जबलपुर। शहर में राइट टाउन से लेकर मदनमहल, गढ़ा, धनवंतरि नगर की कई सड़कें ऐसी हैं जो चलने लायक नहीं बची हैं। उधड़ी, गड्ढेदार और गिट्टी से पूर दी गई इन सड़कों पर राहगीर धूल से सने जा रहे हैं। इन सड़कों का निर्माण भी स्वीकृत हो चुका है, लेकिन काम शुरू नहीं होने के कारण राहगीरों की फजीहत हो रही है। जिम्मेदारों को इससे कोई सरोकार नहीं है। कई सड़कों में तो गिट्टी उचटकर राहगीरों को बुलेट की तरह चोटिल कर रही है।