14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

current temperature in jabalpur बदला मौसम का मिजाज २.६ डिग्री उछल गया पारा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में आंशिक वृद्धि होगी। जबकि, हल्का कोहरा छाया रहेगा।

2 min read
Google source verification
moradabad

jabalpur temperature today

जबलपुर. एक दिन ठिठुरन वाली ठंडक के बाद बुधवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में २.६ डिग्री सेल्सियस का उछला आया। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी के साथ हल्के कोहरे ने दस्तक दे दी है। नमी बढऩे से सर्दी कुछ कम हुई है। गुरुवार को तापमान में आंशिक वृद्धि की संभावना है। शहर में गुरुवार सुबह का न्यूनतम तापमान १०.४ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम २५ डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आद्र्र्रता ६९ प्रतिशत रही। मौसम में बदलाव के साथ हवा की दिशा भी उत्तरी से उत्तर पश्चिमी हो गई है। बुधवार को हवा की रिफ्तार दो किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में आंशिक वृद्धि होगी। जबकि, हल्का कोहरा छाया रहेगा।

ये लड़की जितनी खूबसूरत है, उतनी ही...खतरनाक - see pics

पौने १२ घंटे लेट आई गरीबरथ, जाने वाली हुई री-शेड्यूल, ३ घंटे देर से छूटी
कोहरे का कहर टे्रनों की चाल पर भारी पडऩे लगा है। घने कोहरे के कारण ट्रेनें बैलगाड़ी की तरह चल रही हैं। टे्रनों के घंटों लेट होने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार की सुबह ६ बजे मुंबई से जबलपुर आने वाली १२१८८ डाउन गरीबरथ एक्सप्रेस रिकार्ड ११.४० घंटे देर से आई। इस टे्रन के शाम को ५.४० बजे यहां आने के कारण जबलपुर से मुंबई जाने वाली १२१८७ अप गरीबरथ एक्सप्रेस को ३ घंटे री-शेड्यूल कर रवाना किया गया। यह गाड़ी शाम ७.३० बजे की जगह रात १०.३० बजे यहां से छूटी। उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे के कारण पूर्व से रद्द १२१९२ अप श्रीधाम एक्सप्रेस बुधवार को जबलपुर से रवाना नहीं हुई।

winter season coldest day 2017 मप्र के इस शहर में पड़ रही जमकर ठंड, सुबह की ट्रेनें पहुंच रहीं शाम को- देखें वीडियो