6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई जाने वाले यात्री बढ़े, ट्रेन में लगाने पड़ रहे एक्स्ट्रा कोच

मुंबई जाने वाले यात्री बढ़े, ट्रेन में लगाने पड़ रहे एक्स्ट्रा कोच

less than 1 minute read
Google source verification
train_time.jpg

,,

जबलपुर। मुंबई तक जाने वाले दूसरे शहरों की ट्रेनें फुल होने से जबलपुर-सीएसटीएम गरीबरथ एक्सप्रेस में यात्री भार बढ़ रहा है। शहर से शुरूहोकर मुंबई तक जाने वाली एक ही ट्रेन है। लगातार यात्रियों की संख्या बढऩे से ट्रेन में प्रतीक्षा सूची लम्बी हो रही है। ज्यादा यात्रियों की संख्या के कारण पिछले सप्ताह भी गरीथ रथ एक्सप्रेस में अतिरिक्तकोच लगाया था। पश्चिम मध्य रेल ने 30 जनवरी को भी टे्रन 02187 जबलपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गरीरबथ एक्सप्रेस में एसी-3 का एक अतिरिक्तकोच जोडऩे का निर्णय किया है। ट्रेन में बर्थ की बढ़ती मांग को देखते हुए यात्रियों ने गरीबरथ एक्सप्रेस में एसी-3 का एक कोच स्थायी रूप से बढ़ाने की मांग की है।

सौंदर्यीकरण का काम जल्द पूरा करें
मुख्य रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट कार्यों का शुक्रवार को पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की समीक्षा की। प्लेटफॉर्म-6 के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग रूम और ओपन रेस्टोरेंट के कार्यों की प्रगति देखा। प्लेटफॉर्म-1 के वेटिंग हॉल, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विस्तार कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। यात्री सुविधाओं के विस्तार से सम्बंधित कार्यों को दो महीने में पूरा करने के निर्देश दिया है। डीआरएम संजय बिश्वास, सीनियर डीसीएम विश्वरंजन, डीसएम सुनील कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे।