7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदाबांदी कर आगे बढ़ गई बादलों की खेप, बरगी डैम के गेट अब भी खुले – देखें वीडियो

मौसम की करवट: कम दबाव का क्षेत्र शिफ्ट, उमस ने किया परेशान

2 min read
Google source verification
weather.jpg

jabalpur weather rain forecast in september 2020

जबलपुर। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के असर से आए बादलों की खेप बूंदबांदी करके आगे निकल गई। शुक्रवार तक पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार को उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश की तरफ शिफ्ट हो गया। अनुकूल सिस्टम के बावजूद शहर में ज्यादा बारिश नहीं हुई। पूर्वी मप्र के उऊपर बने लो प्रेशर एरिया के कारण शुक्रवार को पूरे दिन मंडराने वाले काले बादल शनिवार को छंट गए। इससे सुबह से दोपहर के बीच उमस बढ़ गई। दोपहर बाद कुछ देर तक रुक-रुक कर तेज बारिश हुई। इससे उसम से राहत मिल गई। बारिश बाद नमी भरी हवा चलने से रात में मौसम खुशनुमा रहा।

बारिश नहीं होने से शनिवार को सुबह से पारा उछलने लगा। तापमान में करीब डेढ़ से साढ़े तीन डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को अधिकतम तापमान बढकऱ 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान बढकऱ 24.2 डिग्री हो गया। यह सामान्य के बराबर बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 90 प्रतिशत और शाम को 88 प्रतिशत थी।

नए सिस्टम से उम्मीद
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी मप्र की ओर शिफ्ट कर गया है। इससे वर्षा कमजोर हुई है। स्थानीय प्रभाव के कारण हल्की बारिश होती रहेगी। सोमवार को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने का अनुमान है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की सम्भावना बनी हुई है। शनिवार को दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे के बीच 6.8 मिमी वर्षा रेकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही सीजन में अभी तक कुल बारिश का आंकड़ा बढकऱ 749.3 मिमी हो गया है।

11 गेट से निकासी अभी 1.31 मीटर खाली है बरगी डैम

कैचमेंट इलाकों में रुक-रुककर बारिश होने के कारण बरगी डैम में जल स्तर बढ़ रहा है। चौबीस घंटे में डैम का जल स्तर 0.40 मीटर बढ़ा है। अभी बरगी डैम 1.31 मीटर खाली है। बरगी डैम के ग्यारह गेट खुले हुए हैं। उनसे अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार अधिकतम जल भराव स्तर के मुकाबले डैम सवा मीटर के लगभग खाली है। बरगी डैम कं ट्रोल रूम की टीम कैचमेंट क्षेत्र में लगातार नजर रख रही है। नर्मदा तटों का जल स्तर बढ़ा हुआ है। नर्मदा तट ग्वारीघाट, तिलवाराघाट, लम्हेटाघाट, भेड़ाघाट सभी तटों में जल स्तर बढ़ा हुआ है। कई तटों में होमगार्ड के गोताखोर व पुलिस के जवान गश्त कर रहे हैं।