8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर में बादलों ने डाला डेरा, फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड- वीडियो

जबलपुर में बादलों ने डाला डेरा, फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड- वीडियो

2 min read
Google source verification
Rajasthan Weather Update : rain alert in Rajasthan

jabalpur weather today hourly

जबलपुर. नए साल की पहला महीना मौसम के कई रंग दिखा रहा है। बादल, बारिश, ठंड और गर्मी का एहसास सब कुछ देखने मिल रहा है। चार दिनों से खिली धूप जहां बसंत का एहसास करा रही है, वहीं बुधवार को एक बार फिर बादलों ने डेरा डाल कर ठंडी हवाओं को न्यौता दे दिया है। जानकारों के अनुसार बादलों के छंटते ही एक बार फिर ठंड जोर पकड़ सकती है।

ठंड पड़ी कमजोर, बादल छंटने पर फिर गिरेगा पारा
जनवरी में तीसरी बार बदला हवा ने रुख, दिन में लगी गर्मी

हवा की दिशा पश्चिमी
जनवरी में हवा ने तीसरी बार रुख बदला है। सोमवार तक शहर में दक्षिणी हवा चल रही थी। मंगलवार को हवा की दिशा पश्चिमी हो गई। इसके पहले 20 जनवरी तक हवा का रुख उत्तर पूर्वी था। गर्म पछुआ हवा के साथ शहर का तापमान बढऩे लगा। दिन का तापमान दो दिन से 30 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। मौसम बदलने का कारण पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। इसके कारण हवा की दिशा बदलने, बादल छाए रहने के साथ तापमान बढ़ता है और इसका प्रभाव समाप्त होते ही पारे में गिरावट होने लगती है। ऐसे दौर में बारिश की सम्भावना भी बनी रहती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बार-बार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर का मौसम बार-बार बदल रहा है। दिन के समय पारा 30 डिग्री के ऊपर जा रहा है। रात में 14 डिग्री के नीचे है। आने वाले 3-4 दिन में मौसम में एक बार फिर बदलाव की सम्भावना है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होते ही तापमान में हल्की गिरावट होगी। मंगलवार को मौसम साफ था। दिन में हल्की गर्मी का एहसास हुआ, वहीं शाम तक मौसम खुशनुमा बन गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। सुबह की आद्र्रता 65 प्रतिशत, शाम की आद्र्रता 56 प्रतिशत मापी गई। बीते वर्ष इस दिन का अधिकतम तापमान 19.7 और न्यूनतम 12.6 डिग्री था। मंगलवार को 5-6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवा चली।

मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी बीजू जॉन जैकब ने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ के चलते शहर में बादल छाए हैं। इसी वजह से आने वाले कुछ दिनों तक दिन व रात का तापमान बढ़ेगा। आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।