जबलपुर

मुनियों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरा जैन समाज

कर्नाटक के हीरोकोड़ी में जैन संत कामकुमार नंदी की वीभत्स हत्या के विरोध में नगर का जैन समाज उबल पड़ा। जैन मुनियों की सुरक्ष की मांग को लेकर जैन समाज ने गुरूवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Jul 21, 2023
जैन समाज विरोध प्रदर्शन

-मौन जुलूस निकालकर कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या का जताया विरोध
-दुकानें रखीं बन्द, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जबलपुर। कर्नाटक के हीरोकोड़ी में जैन संत कामकुमार नंदी की वीभत्स हत्या के विरोध में नगर का जैन समाज उबल पड़ा। जैन मुनियों की सुरक्ष की मांग को लेकर जैन समाज ने गुरूवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 10.30 बजे बड़ी संख्या में जैन मतावलंबियों ने कमानिया गेट से मालवीय चौक तक मौन जुलूस निकाला। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जैन व्यापारियों ने अपनी दुकानें व व्यवसायिक प्रतिष्ठान दोपहर 2 बजे तक बन्द रखे।

तख्ती लेकर प्रदर्शन-
जुलूस में शामिल लोग हाथों में मुनियों की सुरक्षा सम्बंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। मालवीय चौक पहुंचने पर जैन मुनियों की सुरक्षा को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई।मालवीय चौक में ज्ञापन सौंपने के बाद वहां से जुलूस पुनः सुपर मार्केट होते हुये बड़े फुहारे वापस पहुंचकर समाप्त हुआ। पुरूष वर्ग सफेद वस्त्रों में एवं महिलायें केशरिया वस्त्र पहनकर जुलूस में शामिल हुए । इस दौरान जैन समाज के समस्त प्रतिष्ठान बंद रहे। जुलूस में शामिल सभी लोगों ने काली पट्टी धारण कर अपना विरोध प्रदर्शित किया ।

ये रहे शामिल-
पंचायत सभा के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन, अनिल जैन गुड्डा, सतीश वर्धमान, सुजीत भाऊ, राकेश दाऊ, शैलेष चौधरी, मुकेश फणीश, अमित पड़रिया, अशोक सिंघई, सुभाष जतारा, , जैन नवयुवक सभा के गौरव जैन, नितिन बेटिया, यशपाल जैन, शुभम जैन, मनीष जैन, कपिल बंधन, अमित वासु, प्रदीप एच.बी., अनीश खलीफा, सनत जैन, अशोक फुग्गा, राकेश चौधरी, राजकुमार चौधरी, शैलेष आदिनाथ, मनोज सेठ , सुनील घीया, चित्रा घीया, पंकज विद्यार्थी सहित समाज के अन्य प्रतिष्ठितजन उपस्थित थे।

Published on:
21 Jul 2023 12:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर