14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नंदीश्वर द्वीप जिनालय में महामस्तकाभिषेक, गूंजा श्रीजी का जयकारा- देखें वीडियो

पिसनहारी मढि़या तीर्थ में अनुष्ठान, बड़ी संख्या में शामिल हो रहे जैन समाज के लोग

2 min read
Google source verification
Jain Teerth Jain Temple in india

Jain Teerth Jain Temple in india

जबलपुर. श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पिसनहारी मढि़या तीर्थ में नंदीश्वर द्वीप जिनालय के त्रिदिवसीय रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जैन बंधुओं द्वारा भगवान विधि विधान से अभिषेक किया जा रहा है। साथ ही मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक व भक्तिमय माहौल में लोग भगवान की पूजा वंदना कर रहे हैं। मंगलवार सुबह नंदीश्वर द्वीप में जैन समाज के स्वधर्म इंद्र इंद्राणियों द्वारा भगवान का अभिषेक पूजन किया जा रहा है। इसके पूर्व सोमवार को भगवान विधान मंत्रों के बीच किया गया।
ट्रस्ट के प्रधानमंत्री चौधरी राकेश जैन ने बताया कि मंगलवार प्रात: आठ बजे जिनालय में विराजित सभी प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक किया जा रहा है। श्रावकों को स्वर्ण एवं रजत कलश से अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। रात ९ बजे मैत्री समूह भोपाल एवं विवेचना रंगमंडल के संयुक्त तत्वावधान में आचार्य विद्यासागर के वैराग्य पर आधारित विद्याधर से विद्यासागर का मंचन किया। पूजन में सिंघई केवल चंद, कोमल पड़रिया, कमल दानी, संगीता जैन, साधना जैन एवं सुबोध कामरेड शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि पिसनहारी की मढिय़ा जैन समाज के सिद्ध तीर्थ स्थलों में शामिल है। यहां मौजूद प्रतिमाएं सैकड़ों साल पुरानी हैं। वहीं आचार्य विद्यासागर महाराज द्वारा कई बार यहां धार्मिक आयोजनों को संबोधित किया गया, साथ ही भगवान की प्राणप्रतिष्ठा आदि भी आचार्य द्वारा कराई गई है।
आदिनाथ शाखा ने किया सिद्ध चक्र महामंडल विधान
एक ओर जहां नंदीश्वर द्वीप में विधान हो रहा है, वहीं अखिल भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद आदिनाथ शाखा गोलबाजार के तत्वावधान में सोमवार को क्षुल्लक प्रशम सागर व संयम सागर के सान्निध्य में सिद्ध चक्र महामंडल विधान हुआ। जिसमें महिलाओं को धर्म, शास्त्र और संस्कृति की परिभाषा अमित शास्त्री द्वारा बताई गई। साथ ही बच्चों व युवा किशोरों को सच्चाई के साथ ईमानदारी पूर्वक जीवन निर्वहन करने की प्रेरणा भी दी गई। शास्त्री ने अभिषेक व शांतिधारा भी कराई।